जिला कलेक्टर डॉ भारती ने किया नसीराबाद चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिला कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित ने मंगलवार को नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान
चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विनय कपूर ने डा दीक्षित को चिकित्सालय का अवलोकन कराया ।
प्रभारी विनय कपूर के साथ जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय के प्रत्येक वार्डो का निरीक्षण किया।
जिसमें महिला वार्ड, बच्चा वार्ड सहित लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने डॉक्टर विनय कपूर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।