जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर का जसाई गांव में हुआ भव्य स्वागत

जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर का जसाई गांव में हुआ भव्य स्वागत

पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत

सोडावास 29 दिसम्बर ।  ग्राम पंचायत जसाई में आयोजित श्रमिक कल्याण एवं परामर्श शिविर का बलबीर छिल्लर की अध्यक्षता और कृष्ण गोपाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक समापन हुआ। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोपीचंद शर्मा और जिला पार्षद भीमराज यादव विशिष्ट अतिथि रहे। जयपुर संभाग असंगठित मजदूर संघ और सरपंच संघ अलवर जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में कुल 150 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रमिक हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के सम्पूर्ण समाधान के राज्य सरकार कृत संकल्पित है। श्रमिक कार्ड होने पर महिला मजदूर के लड़की और लड़का होने पर क्रमशः इक्कीस हजार व बीस हजार रुपए दिए जाते हैं। मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपए का बीमा और सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख रुपए का बीमा दिया जाता है। किसान और श्रमिक  देश और समाज के नवनिर्माण में दिन-रात बिना थके लगे रहते हैं। सरपंच संघ अलवर जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि श्रमिकों के व्यापक कल्याण के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आवश्यकता है, इन योजनाओं की जानकारी श्रमिक भाइयों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए। इस शिविर में संघ अध्यक्ष ओमवीर सिंह नरुका, अलवर जिला मंत्री, रविन्द्र कुमार, अलवर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिक्षाविद भगवान शर्मा, अलवर जिला संरक्षक सुरेंद्र चौधरी, अलवर जिला अध्यक्ष, दिनेश शर्मा, अलवर जिला उपाध्यक्ष, अतरसिंह, विमल शिक्षण संस्थान निदेशक, अरुण कुमार शर्मा, मामचंद चौधरी, चिरुणी सरपंच मूलचन्द शर्मा, शिक्षाविद यादवेन्द्र उपाध्याय, इन्द्रप्रस्थ कॉलेज मुण्डावर से शिक्षाविद डॉ. डी. आर. शर्मा, लीलाराम, हरिसिंह हवलदार, मुकेश चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, देवा पंडित, नरेन्द्र चौधरी, डॉ.फूलसिंह चौधरी, राजेन्द्र मास्टर, पूर्व सरपंच रामकुमार, राहुल चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, कोमाची होटल प्रबंधक, नरेश चौधरी,  अमित चौधरी, बिजेन्द्र नंबरदार, कपूर डांगी, रामनारायण पंच एवं जगदीश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment