पुलिस की देखरेख में हुआ किसानों को डीएपी खाद का वितरण

पुलिस की देखरेख में हुआ किसानों को डीएपी खाद का वितरण
-नियामत जमाला-
भादरा,15 नवंबर / क्षेत्र में सरसों व चना आदि की बिजाई के चलते डीएपी खाद की चल रही जबर्दस्त किल्लत ने जरूरतमंद किसानों की चिंता बढा रखी है। डीएपी के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है और वह आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही है। सोमवार को भी भादरा क्षेत्र में दो संस्थानों पर पहुंची डीएपी खाद के वितरण को लेकर पुलिस को व्यवस्था करनी पड़ी और पुलिस की देखरेख में प्रत्येक किसान को आधारकार्ड पर एक कट्टा डीएपी खाद का वितरण किया गया। भादरा क्षेत्र में फर्म काशीराम – मदनलाल पर सात सौ कट्टे व नन्दा एग्रो पर पांच सौ कट्टे डीएपी खाद के पहुंचे। किसानों की जमा हुई भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर किसानों की लाइन लगाकर डीएपी खाद का वितरण करवाया। सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं भी डीएपी लेने के लिए पहुंची।
फोटो_ डीएपी खाद के लिए एकत्रित किसान

Author: admin

Comments (0)
Add Comment