मकर संक्रांति पर कम्बल व तिल के लडडू किऐ वितरित

मकर संक्रांति पर कम्बल व तिल के लडडू किऐ वितरित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नसीराबाद नगरपालिका पार्षद प्रशान्त कुमार मेहरा ने हॉस्पिटल पहुँचकर डॉ. सुरभि गौड़ के मुख्य आतिथ्य में जरूरतमंद, गरीब, गर्भवती महिलाओं व असहाय लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल एवं तिल-गुड़ के लड्डू वितरित किए।
इस दौरान नसीराबाद हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक डॉ. सुरभि गौड़ का भी अभिनंदन किया गया। जिस पर डा. सुरभि गौड ने कहां कि सूर्यदेव की उपासना, उदारता, दान और धर्म परायणता का यह पर्व जीवन में उत्साह और उमंग का संचार बढ़ाता है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक पर्व सांस्कृतिक एकता और सद्भाव की मिठास दिलों में घोलता है।
पतंगों की तरह अपने लक्ष्यों को भी ऊंचाईयां देने के लिए अथक प्रयास करते रहें। अपने व्यवहार में गुड़ एवं तिल जैसी मिठास और गर्माहट बनाए रखें। असीम प्रेम के प्रतीक पर्व पर प्रदेशवासी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लें। वही पार्षद मेहरा ने सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि सावधानीपूर्वक पतंगबाजी करें, जिससे कि किसी भी व्यक्ति और पक्षी को क्षति नहीं पहुंचे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment