अनुशासित कार्यकर्ता ही पार्टी की आधारशिला है- मेघवंशी अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष

अनुशासित कार्यकर्ता ही पार्टी की आधारशिला है- मेघवंशी अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं नसीराबाद विधायक महोदय रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देशानुसार मगंलवार को भाजपा श्रीनगर मंडल की बैठक बालाजी की बगीची में अजमेर देहात उपाध्यक्ष सूरज करण मेघवंशी की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए सूरज करण मेघवंशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
पार्टी का मुख्य आधार कार्यकर्ता है। जो अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति को संगठन की रीति नीति से अवगत कराते हुए योजनाओं से लाभान्वित कराने में विश्वास रखता है । इसलिए बूत समिति पन्ना प्रमुख जैसे कार्य विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में धरातल पर करते हुए कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हैं।
मेघवंशी ने बैठक में भाजपा प्रदेश द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया कि उपखंड स्तर पर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 28 मई तक धरना प्रदर्शन तय करना है।
मोदी जी के 8 वर्ष गौरवमय पूर्ण होने पर मंडल द्वारा सेवाभाव कार्यक्रम मोर्चा अध्यक्ष को करने हैं।
29 मई को सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक चाय टपरी पर घर पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनना है।
आगामी 3 जून को भाजपा अजमेर देहात द्वारा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर अजमेर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए आह्वान किया है । मंडल पदाधिकारी रूपरेखा तय कर अधिक संख्या में पहुंचना है।
अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को संगठन द्वारा दिए गए आदेशों की पालना करते हुए संगठन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना है । व केंद्र द्वारा दी जा रही योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना है ।
मण्डल अध्यक्ष के के जोशी द्वारा बूथ समिति पन्ना प्रमुख निर्माण पर जोर दिया। अल्प कालीन सूचना पर बैठक में पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार जताया।
भाजपा श्रीनगर मंडल बैठक में बैठक प्रभारी सूरजकरण मेघवंशी, अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी, ओबीसी मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष रामकरण यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामसिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष कैप्टन मेवा सिंह रावत, श्रीनगर मंडल महामंत्री राजू सिंह रावत, युवा मोर्चा महामंत्री कमलेश नागर , मण्डल सदस्य संतोष टॉक, एस सी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल मेघवंशी, हरिओम यादव, पूर्व सरपंच फ़ारकिया सत्यनारायण जांगिड़, मंगलनाथ,संदीप मिश्रा, बूथ अध्यक्ष विष्णु शर्मा, राजेंद्र दाधीच, अभिषेक दाधीच एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment