वंचित विधार्थी मित्रों ने अपनी माँगो को लेकर 33 जिलों के उपखंड मुख्यालय पर सौपा ज्ञापन
संविदा कैडर मे शामिल कर रोजगर की मुख्य धारा में जोड़ने की है मांग
सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत
अलवर- प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश व्यापी आह्वांन पर राजस्थान वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के वंचित विद्यार्थी मित्रों ने 33 जिलों के उपखंड मुख्यालयों पर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया! ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत सहायक भर्ती 2017 में भाई भतीजावाद एवं अस्पष्ट नियमों के कारण 7000 विद्यार्थी मित्रों को जानबूझकर चयन से वंचित कर दिया गया!जिसके चलते 150 से अधिक वंचित विद्यार्थी मित्र बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या कर चुके हैं! वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणापत्र में संविदा कर्मियों मे विद्यार्थी मित्रों,पैरा टीचर,लोकजुबीस कार्मिकों को नियमित करने का वादा किया था वही इस दिशा में सरकार ने सकारात्मक कदम उठाते हुए एक नए संविदा टेंडर का गठन करने जा रही है लेकिन बेरोजगार 7000 वंचित विद्यार्थी मित्रों को इस कैडर में कार्यरत संविदा कर्मी ना मानकर शामिल नहीं किया जा रहा है! जबकि घोषणापत्र में सभी वंचित विद्यार्थी मित्रों को नियमित किए जाने की बात कही गई थी 2006-2007 से 30 अप्रैल 2014 तक सरकारी विद्यालयों मैं अल्प मानदेय में कार्य कर चुके पंचायत सहायक भर्ती से वंचित रहे मित्रों को संविदा कैडर में शामिल करने की मांग
की है !
इस संदर्भ में राजस्थान के 33 जिलो के वंचित विधार्थी मित्रो ने मुख्यमंत्री के नाम निम्न उपखंड कार्यालय मे ज्ञापन सौपें गए-
अलवर- कठूमर मे राजस्थान वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ उपशाखा कठूमर के वंचित विद्यार्थी मित्रों ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सहाय मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी श्री राम किशोर मीणा कठूमर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि पंचायत सहायक बनने से वंचित रहे विद्यार्थी मित्रों को भी संविदा सेवा नियमों व कैडर में शामिल किया जावे। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सहाय मीणा उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा,बबल किशोर गुर्जर,नारायण शर्मा,ओम प्रकाश चौहान,रामगोपाल,सुरेंद्र,लाल चंद मीणा मौजूद थे!
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) के वंचित विधार्थी मित्र शिक्षकों ने ब्लॉक में मुख्यमंत्री के नाम-उपखण्ड अधिकारी,तहसीलदार,प्रधान, विधायक महोदय को ज्ञापन दिया और सभी से वार्ता हुई। उन्होंने हमारी पीडा को एवं समझा तथा हमे आश्वस्त किया कि आपकी मांग जायज है।
रूपवास ब्लॉक- अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार एवं महेश पचौरी की रूपवास ब्लॉक के उपखंड अधिकारी से 25 मिनट तक वार्ता हुई और मुख्मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह परमार,ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश पचौरी व ब्लॉक के सभी वंचित विद्यार्थी मित्र शामिल थे!
दूदू- राजस्थान वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ उपशाखा दूदू के वंचित विद्यार्थी मित्रों ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ब्लाॅक अध्यक्ष शिवराज गुर्जर बेनीखेड़ा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दूदू को ज्ञापन प्रेषित किया गया।ज्ञापन देने वालों मे संरक्षक रामबाबू शर्मा,कोषाध्यक्ष रमेश बलाई, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह डोबर,छीतरमल जाट, देवाराम गुर्जर, नारायणलाल गुर्जर,रामसिंह चारण,गणेश प्रजापत मौजूद थे।
नावां सिटी – उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को नावां तहसीलदार सतीश राव को वंचित विद्यार्थी मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौपा!ज्ञापन देने पहुंचे वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक पांचू राम वर्मा डाबसी,पूरणमल रामनिवास वर्मा माला राम रामनिवास जाट हेमंत गॉड भंवर लाल,मनोहर लाल वर्मा,राजेंद्र माली,लक्ष्मीकांत आदि विद्यार्थी मित्र शिक्षक ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा!
चित्तौड़गढ़ – गंगरार उपखंड अधिकारी महोदय रामसुख गुर्जर को ज्ञापन दिया गया समस्त वंचित विधार्थी मित्र द्वारा भगवती लाल खटीक के नेतृत्व में!
बिजोलिया ब्लाक- बिजोलिया ब्लॉक के वंचित विधार्थी मित्रो ने ब्लाक अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया गया साथ ही
ज्ञापन देने वाले वंचितो मे मनोहर माली,देवकरण शर्मा,योगेश अहिर, शशीबाला सेन,सुमित्रा जोशी आदि उपस्तिथ थे!
सीकर- नीम का थाना थाना ब्लॉक से भी वंचित विधार्थी मित्रो ने ज्ञापन सौंपा और रोजगार की मांग कर वंचितो विधार्थी मित्रो को संविदा सेवा नियमो मे शामिल किया जाए साथ ही उनको संविदा कैडर मे शामिल कर रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जाए! ज्ञापन देने वालो मे ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंहल सहित अन्य वंचित विधार्थी मित्र मौजूद थे!
पिपाड़ शहर – मुख्यालय पर भी वंचितो द्वारा ज्ञापन देकर संविदा नियमो मे शामिल करने की मांग की गयी! ज्ञापन सोलंकी के नेतृत्व मे दिया गया जिसके साथ ओम प्रकाश व दिनेश चौहान सहित अन्य वंचित विधार्थी मित्र मौजूद थे!