जनपद पंचायत केवलारी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर
कमल साहू/दिव्यांग जगत समाचार
जनपद पंचायत केवलारी में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर का आयोजन सिवनी जिला कलेक्टर एवं सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशन में 15 मई 2023 को सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 275 आवेदन प्राप्त हुए। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा परीक्षण उपरांत प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर विकलांग बल मध्य प्रदेश जिला सिवनी के जिला मीडिया प्रभारी श्री राम चरण परते जी, विकलांग बल मध्य प्रदेश जिला सिवनी के जिला कोषाध्यक्ष श्री कमल साहू जी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री अशोक बेंद्रे जी, देवरस सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सेन जी, राष्ट्रीय बजरंगदल मजदूर परिषद जिला अध्यक्ष श्री रामलाल पटले जी , गौ रक्षा प्रमुख जिला अध्यक्ष श्री राजेश बघेल जी पार्षद – श्री नीरज ठाकुर जी, स्वराज सिंह बघेल जी, एवं समाजसेवी श्री सुजीत राय जी , श्री बालकराम डहेरिया, श्री राधेश्याम बंदेवार जी का इस शिविर में महत्वपूर्ण योगदान रहा।