नसीराबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय मे प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा सीधा संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जवाहर नवोदय विद्यालय नांदला, नसीराबाद जिला अजमेर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विद्यार्थियों के साथ संवाद “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम 2022 के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी। प्राचार्य श्री गिरिराज रेवाड़ ने बताया कि विद्यालय के प्रार्थना सभा हॉल में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रोजेक्टर द्वारा कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की गयी । कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के साथ समस्त शिक्षक भी उपस्थित रहे । आगामी बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी रहा । प्रधानमत्री जी ने विद्यार्धियों को परीक्षा के तनाव से बचने व मानसिक रूप से मजबूत रहने की प्रेरणा दी।
विद्यालय द्वारा छात्रों को यह कार्यक्रम दिखाने के साथ – साथ अभिभावकों को भी यह कार्यक्रम देखने के लिए प्रोत्साहित किया गया । इसके लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों का प्रयोग करने के अतिरिक्त 30 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में यह कार्यक्रम देखा।