तानाशाही- विधार्थी मित्र फरियादियों से नही मिल रहे है गहलोत सरकार के आला मंत्री
शिक्षा सहायक भर्ती – 2013 को रि- ओपन करने की विधार्थी मित्र कर रहे है माँग
सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत
जयपुर- राजस्थान विधार्थी मित्र शिक्षक संघ, वंचित विधार्थी मित्रों एवं पंचायत सहायक संघ, लोक जुंबिशकर्मीयो के संयुक्त तत्वाधान मे शिक्षा सहायक भर्ती संघर्ष समिति समिति के सदस्यों द्वारा मांग की जा रही हैं की सभी संविदा कार्मिको के हितों को ध्यान में रखते हुए 33689 पदों पर शिक्षा सहायक भर्ती को अविलम्ब पूर्ण किया जाए।
वर्तमान सरकार की बहु चर्चित भर्ती शिक्षा सहायक भर्ती -2013 को पुन री ओपन कर नियुक्ति देने की मांग की है क्योकि इस भर्ती को पूर्ण करवाने की हाई कोर्ट पहले ही सरकार को मंजूरी दे चुका है और हाल ही मे उसी तर्ज पर पंचायती राज विभाग की कनिष्ठ लिपिक भर्ती को पूर्ण किया गया है उसी तर्ज पर राजस्थान के संपूर्ण संविदा कार्मिको की शिक्षा सहायक भर्ती को पूर्ण कर राजस्थान के समस्त संविदा कार्मिको को नियमित रोजगार दिया जा सकता है।
इसी संदर्भ मे सभी संविदा कार्मिको के संयुक्त तत्वाधान मे पुरजोर तरीके से शिक्षा विभाग की शिक्षा सहायक भर्ती को पुरजोर तरीके से पूर्ण करवाने की मांग का मांग पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय व राजभवन में यशवंत आमेटा- प्रदेशअध्यक्षा, रामनिवास जी शर्मा- पाली, महेश पारीक जी- प्रदेश उपाध्यक्ष, टेक चंद सागर- भरतपुर, ऋतुराज- अलवर, बंटी, ओम प्रकाश टांक, पप्पू लाल, सुरजा राम, राम प्रताप सैन, रामलाल, सहित सैकड़ो की संख्या में वंचित विधार्थी मित्रो सहित अन्य विधार्थी मित्र शामिल थे।
वर्तमान गहलोत सरकार व उसके मंत्रियो पर शिक्षा सहायक संघर्ष समिति व वंचित विधार्थी मित्रों ने लगाए ये गंभीर आरोप-
वंचित विधार्थी सहित अन्य संविदा कार्मिको ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार के नेता संविदा कार्मिको की बात को गंभीरता से नही लेते उन्हे अपनी बात रखने के लिए सुबह से शाम तक मंत्रियो से मिलने व ज्ञापन देने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता उसके बाद भी सरकार के मंत्री व नेता बिना फरियाद सुने पिछले दरवाजे से चुपचाप निकल जाते है साथ ही इस बारे में बात करने पर की हम सुबह से मंत्री जी का इंतजार कर रहे है तो मंत्रियो के सरकारी आवास के मुख्य द्वार से फरियादियो को बाहर निकाल दिया जाता हैं और गार्ड द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है। एक पीड़ित व अन्य लोगो ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेशअध्यक्ष डोटासरा के बंगले पर जब संविदा कार्मिको का एक प्रतिनिधि मंडल जब शिक्षा सहायक भर्ती- 2013 के री ओपन के बारे मे माननीय गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात करनी चाहि तो गेटकीपर (मुख्य द्वार गार्ड) दीपेंद्र सिंह सीकर निवासी द्वारा मिलने आये फरियादियो से अभद्रता की गई और उन्हे भला बुरा कहकर उन्हे वहा से दूर जाने के लिए बोला जिससे प्रतिनिधि मंडल के लोगो मे रोष व्यापत है एवं उनकी मांग है की अब किसी भी सूरत में मंत्रियो व उनके निवास के गार्ड द्वारा की गयी बततमीजी को सहन नहीं किया जायेगा और अगर अब भी गार्ड अपने व्यहार मे परिवर्तन नही करते है तो आगामी विधान सभा चुनावों मे काँग्रेस सरकार व उनके मंत्रियो बहिस्कार कर उनका पुरजोर विरोध किया जायेगा साथ ही बततमीजी करने वाले गार्ड दिपेंद्र सिंह पर संघ के प्रतिनिधियो द्वारा सरकार व प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुखिया गोविंद सिंह डोटासरा को इस संदर्भ के कार्यवाही करने की मांग की जायेगी साथ ही सोशल मिडिया के माध्यम से पुलिस कमिश्नर को भी इस संदर्भ में ट्वीट कर इस पूरे प्रकरण की जाँच कर दोषी गार्ड के खिलाफ कार्यवाही कर भविष्य में ऐसी गलती ना करे जिससे की आमजन का विश्वास सुरक्षा व्यस्था मे बना रहे।
इन मंत्रियो से की मुलाकात की कोशिश सहायक भर्ती-2013 के री ओपन के लिए-
बी.डी कल्ला – शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार
गोविंद सिंह डोटासरा – अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी
सचिन पायलट – पूर्व उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार
राजेंद्र बिधूड़ी – विधायक- बेगु, चितौड़गढ़
ज्ञापन में शिक्षा सहायक भर्ती 2013 की मांग करने वाले सदस्यों का कहना है की राजेंद्र जी विधूड़ी द्वारा उनके निजी सचिव ने वंचित विद्यार्थी मित्रों व अन्य सदस्य की बात सुनी एवं आश्वस्त किया गया कि आपकी विद्यालय सहायक भर्ती 2013 के बारे में विधायक महोदय से शिक्षा मंत्री जी से जरूर चर्चा करवा कर आपके लिए नियमित रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
साथ ही राजस्थान के समस्त विधार्थी मित्रो ,संविदा कार्मिको सहित वंचित मित्रो का कहना है की सरकार को अति शीघ्र कनिष्ठ लिपिक भर्ती की तर्ज पर शिक्षा सहायक भर्ती को पूर्ण कर राजस्थान के सभी संविदा कार्मिको को स्थायी रोजगार देना सुनिश्चित करे।
” कांग्रेस सरकार को अति शीघ्र शिक्षा सहायक भर्ती पूर्ण कर राजस्थान के 33689 पदों पर नियुक्ति देकर अपने वादे को पुरा करे अगर सरकार ये भर्ती समय रहते पूर्ण नही करती हैं तो शिक्षा सहायक भर्ती-2013 के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन संपूर्ण संविदा कार्मिको द्वारा किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी “ - यशवंत आमेटा प्रदेश अध्यक्षा
(राजस्थान वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ)