आत्महत्या करने निकला था,8 दिन बाद घर लौटा धुर्वेश जैन

डी ई ओ माध्यमिक का कनिष्ठ लिपिक 8 दिन बाद वापस लौटा

राकेश अग्रवाल दिव्यांग जगत

सवाई माधोपुर बजरिया स्थित राज नगर कॉलोनी घर से 22 मार्च को ऑफिस गया था। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक का कनिष्ठ लिपिक दुर्वेश जैन 8 दिन बाद गुरुवार को घर वापस लौट आया है ।
मानटाउन थाना पुलिस के अनुसार जैन सुबह सीधे थाने पहुंचा उसने बताया कि वह घर से आत्महत्या करने के इरादे से घर से निकला था। इस दौरान वह पाली ब्रिज पर आत्महत्या करने पहुंचा लेकिन पुलिया पर जाम लगा होने से वह कूद नहीं पाया। इस दौरान उसका मोबाइल चंबल नदी में गिर गया। बाद में वह शयोपुर अपने परिचित के घर चला गया । वहां उसका इरादा बदल गया और वापस लौट आया। गौरतलब है कि कनिष्ठ लिपिक के भाई के के जैन ने इस संबंध में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

Author: admin

Jainjain news
Comments (0)
Add Comment