धोली हथाई बारा गांव जाट समाज देरांठू समिति ने कराई खेल कूद प्रतियोगिता

धोली हथाई बारा गांव जाट समाज देरांठू समिति ने कराई खेल कूद प्रतियोगिता

विजेताओं को दी ईनाम राशि

अजमेर ।नसीराबाद के नजदीक देरांठू गांव के मुख्य बाजार मे स्थित 12 गांव जाट समाज की धोली हथाई की समिति द्वारा रविवार को रामपुरा स्थित तेजाजी धाम पर बालक व बालिकाओं हेतू खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । समिति के सचिव शिवलाल रिणवा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा थे , वही अध्यक्षता धोली हथाई बारह गांव समिति के अध्यक्ष रामनारायण जाट देरांठू ने की । कार्यक्रम समिति के सभी पदाधिकारियों की सहमति से आयोजित किया गया । जिसमे प्रथम विजेता को 5000 ,दितिय विजेता को 3000 व तृतीय विजेता को 2000 का ईनाम अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया । आयोजित प्रतियोगिता मे 4 किलोमीटर दौड बालकों मे प्रथम आये हंसराज गुर्जर बाघसुरी , दितिय राजेन्द्र जाट भटियाणी , तृतीय नारायण सिह रावत देरांठू रहे । 2 किलोमीटर दौड मे प्रथम विजय जाट नादंला , दितिय शैतान चोधरी देरांठू , तृतीय सुरेन्द्र जाट लोहरवाड़ा रहे । 2 किलोमीटर दौड बालिकाओं मे प्रथम प्रिया जाट लोहरवाड़ा , दितिय पायल कन्या स्कूल नसीराबाद , तृतीय जमना वैष्णव जसवन्तपुरा रहीं । एक किलोमीटर दौड मे प्रथम नीलू गुर्जर कन्या विधालय नसीराबाद , दितिय दिया भील कन्या विधालय नसीराबाद , तृतीय सजना चोधरी देरांठू रही । लम्बी कूद प्रतियोगिता मे बालकों मे प्रथम हंसराज जाट भटियाणी , दितिय राजेन्द्र जाट भटियाणी , तृतीय रामस्वरूप जाट भटियाणी । बालिकाओं मे प्रथम जमना वैष्णव जसवन्तपुरा , दितिय सजना चोधरी देरांठू , तृतीय दिप्ती नान्दला रही । गोला फेक बालको मे प्रथम महावीर रावत दिलवाडा , दितिय करण सनोद , तृतीय धर्मेश चोधरी भटियाणी रहे । वही बालिकाओं मे प्रथम सिमला चोधरी लोहरवाड़ा , दितिय दिप्ती नान्दला व तृतीय सजना देरांठू रही ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment