देरांठू के रा उ मा विद्यालय की व्याख्याता धवन इसी विधालय में बनी उपप्रधानाचार्य

देरांठू के रा उ मा विद्यालय की व्याख्याता धवन इसी विधालय में बनी उपप्रधानाचार्य

शिक्षकों व ग्रामीणों ने दी बधाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नियुक्त रसायन विज्ञान की व्याख्याता सुनीता धवन को इसी विधालय में उपप्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत किये जाने पर स्थानीय पीईईओ संगीता तिवारी सहित शिक्षकों व ग्रामीणों ने सुनिता धवन को माला पहनाकर व मिठाईयां खिलाकर स्वागत सत्कार कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शिक्षिका सुषमा सोनी, अंजना शर्मा, अजय कुमार सूद, मो. इरफान, अशोक कुमार, शाहबुद्दीन, बाबूलाल जाट, रवि टांक, नेहा टेपण, रुचि अग्रवाल, सरोज, ताराचंद माली, गोरंती मीणा, सोनू छीपा, सोनिया मित्तल, शंकर लाल जाट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment