धर्मराज मीणा को राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच उनियारा का तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया ।
अशोक सैनी /दिव्यांग जगत।
उनियारा/टोंक।
राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश चंद मीणा अनुमति से मंच के टोंक जिला अध्यक्ष नरेश कुमार मीणा द्वारा धर्मराज मीणा निवासी चतरपुरा को उनियारा तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है ,और पद पर नियुक्त कर शीघ्र कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया है।
धर्मराज मीणा को तहसील अध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र के समाज के वरिष्ठ व युवाओं में खुशी की लहर है साथ ही धर्मराज को बधाई देने का ताता लग रहा है।