धर्म,कर्म कलश यात्रा निकाली, श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
गोसेवा बड़ा ही पुण्य कार्य ,,, वेदप्रकाश शास्त्री
दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज /अलवर
हरसोरा समीपवर्ती ग्राम धीरपुर ,हरसोरा गांव के ठाकुर जी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ग्रामीणों के जनसहयोग से संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का सोमवार को सुबह 9 बजे कलश शोभा यात्रा नगर भ्रमण के बाद श्रीमद् कथा का शुभारंभ हुआ । कलश यात्रा धीरपुर गांव के ठाकुर जी मंदिर से होकर बस स्टैंड के हनुमान जी मंदिर तक पहुंची , जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया । कथा का समय दोपहर 12:15 से 3 बजे तक रखा गया है । श्रीमद् भागवत कथा 2 मई से 10 मई तक चलेगी । हवन व प्रसादी वितरण कार्यक्रम 10 मई मंगलवार को होगा । इस अवसर पर कथावाचक वेद प्रकाश शास्त्री मथुरा वाले ने अपने जीवन में गाय का बड़ा ही महत्व बताया । उन्होंने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को कहा की गौ सेवा करना ही बड़ा ही पुण्य कार्य है । वर्तमान समय में असामाजिक तत्वों द्वारा गायों पर हो रहे अत्याचार ही निंदनीय है । उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने घर में एक गाय पालने की भी अपील की । कथा के दौरान राम प्रकाश आचार्य , दिनेश, अमरपाल एवं समस्त धीरपुर के ग्रामवासी बच्चे , महिलाए, पुरुष कार्यक्रम में मौजूद रहे ।