राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय राजगढ में मनाई धन्वंतरी जयंती
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम राजगढ़ के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में 23 अक्टूबर को धनवतंरि जयंती मनाई गई। इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा होती है। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सक डा.सीमा गुर्जर ने बताया कि निरोगी काया की कामना से जुड़ा है भगवान धनवंतरि की आराधना। मौसम में आए बदलाव से खुद को सचेत रहने का संदेश देने का पर्व है धनवंतरि जयंती।मान्यता है कि धनवंतरि त्रयोदशी (धनतेरस) को ही समुद्र मंथन से धन-धान्य एवं रत्नादि संपदा के स्वामी कुबेर का आविर्भाव हुआ। अत: दीपदान, मिठाइयां, नूतन वस्त्र, धातु-पात्र, नए बही खाते एवं कलम-दवात की पूजा भी व्यापारी वर्ग करता है। रात्रि देर तक बाजारों में क्रय-विक्रय का मेला चलता है।स्वास्थ्य समृद्धि का पर्व। पंडित भानु पाराशर ने विधि विधान से भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना कराई। वही आयुर्वेद कंपाउंडर रतन लाल सेन, एकता रावत, रजनी देवी, पूनम टेलर, मुरलीधर छपरवाल, कमल पंडित, यज्ञदेव सोमानी, मोहन लाल माली, गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।