लोहरवाड़ा मे गणेश मेले पर आयोजित भजन संध्या मे भजनो पर झूमे श्रद्धालु , उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित ग्राम लोहरवाड़ा में गणेश चतुर्थी व मेले के उपलक्ष्य में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें सम्राट गायक रामकुवार मालुनी ने रंगारंग भजनों की प्रस्तुति दी । जिसमें सर्व प्रथम गणेश वंदना कर भजन संध्या आरम्भ की , तत्पश्चात गुरु महिमा की झड़ी लगी रही । वहीं पांच भजन पश्चात मेला कमेटी द्वारा भजन गायक को माला पहनाकर स्वागत किया गया । जिसमें समाजसेवी हगामी लाल माली ,कोषाध्यक्ष सांवरलाल प्रजापत, श्रवण माली, जीपीएस के संरक्षक पूरणमल उदय ,जन समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट , जगदीश ठेकेदार , डॉक्टर शेखर विश्वास आदि भक्तों द्वारा स्वागत किया गया । वही गोवंश में फैल रही लंबी वायरस के बचाव के उपाय के लिए गो सेवक द्वारा गोदान में 32000 रुपये की राशि प्राप्त हुई । जिसमें ग्राम के सभी गायों को वायरस से बचाने के लिए लड्डू बना कर खिलाया जाऐगे । आयोजित भजन संध्या में रात भर भजनों का भक्तों ने आनंद लिया । गायक मालूणी के भजनों पर कई श्रृद्धालु भक्त गण नाचते नजर आए ।