रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री मसाणिया भैरव धाम पर भक्तों ने राखीयां करी अर्पण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सर्वप्रथम बाबा भैरव, मां कालिका, सर्वधर्म मनोकामना पूर्ण स्तंभ ओर सभी देवी देवताओं की विदिवध पूजा अर्चना कर राखी बांधी। धाम पर रक्षाबंधन का पावन पर्व भक्तों ने धाम के उपासक चम्पालाल महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने महाराज को भी स्नेहपूर्वक राखी बांधी और अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। महाराज ने सभी भक्तों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का ही नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और संरक्षण की भावना का प्रतीक है।
धाम पर रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, ताराचंद,मुकेश सेन,सागर सेन, कपिल सेन, मिलन, सुरेश काकाणी, मिताली, वंशिका, युवराज, वैभाव, निभा, वेदान्श, कैलाश सेन, हनुमान, महेंद्र रावत, विजय सिंह रावत, सलीम एस के, कुलदीप मेघवंशी, मोनू मेघवंशी, डॉ सदानंद विश्वास आदि मौजूद रहे।

Author: admin