कृष्ण पक्ष की गोगा नवमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

कृष्ण पक्ष की गोगा नवमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई धोक
–नियामत जमाला–
भादरा, 20 अगस्त /भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की गोगा नवमी पर आज क्षेत्र में भादरा कस्बे सहित गांवों में बनी गोगामेड़ियों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व आस्था के साथ गोगामेड़ियों में धोक लगाई। भादरा में रेलवे फाटक के पास बनी गोगामेड़ी में भी कृष्ण पक्ष की गोगा नवमी पर शनिवार को दिन भर श्रद्धालु धोक लगाने के लिए आते रहे। गांव भिरानी में बस स्टैंड के पीछे बिजली घर के पास बनी प्राचीन गोगामेड़ी में भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की नवमी पर धोक लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही वहीं विभिन्न स्थानों से गोगामेड़ी व ददरेवा धोक लगाने जाने वाले श्रद्धालु भी यहाँ धोक लगा कर जाते रहे। पुजारी गोकुलराम बेनीवाल के अनुसार कृष्ण पक्ष की गोगा नवमी पर आज व्यवस्था व सार संभाल में बृजलाल मेघवाल, रामस्वरूप, भगवानाराम कुलड़िया व होशियारसिंह मंडेवाल भी सहयोग कर रहे हैं। क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी आज गोगामेड़ियों में गोगाजी के स्थानीय श्रद्धालु धोक लगाने के लिए आते रहे। क्षेत्र में खैड़े खैड़े खेजड़ी -अर गांव गांव में गोगो की पुरानी कहावत प्रचलित है वहीं गोगाजी के प्रति हर वर्ग में आस्था व श्रद्धा हैं। इसी कारण गांव- गांव गोगाजी महाराज की गोगामेड़ी निर्मित हैं। जिनमें श्रद्धालु भाद्रपद के महीने में गोगाजी की धोक लगाते हैं।
फोटो- भिरानी में गोगामेड़ी में धोक लगाने आते श्रद्धालु

Author: admin

Comments (0)
Add Comment