त्रिवेणी धाम सराणा केसरपुरा के बाबा योगी नाथ का देवलोकगमन
भक्तो व सन्तो के सानिध्य मे गाजे बाजे के साथ दी समाधि
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित सराणा व टाटोटी के नजदीक नदी किनारे बने त्रिवेणी धाम केसरपुरा आश्रम में रहने वाले श्री गणेश गिरी बाबा योगी नाथ का देवलोकगमन हो गया । यह संत वर्षों से यहां विराजमान है । योगी नाथ के देवलोकगमन की सूचना पर आस पास ग्रामीण क्षेत्रों के साथ दुर दुर से संत , महन्त इस आश्रम मे पहुंचे । ग्राम वासियों द्वारा महन्त की बैकुण्टी सजाकर कर राम धुन गाते हुए गाजे बाजे के फुल बरसाते हुए बैकुण्टी निकाली । ओर मन्दिर के पास नदी किनारे उनको समाधि दी गई ।
तीन सदी पुराना त्रिवेणी संगम पर बना शिव मन्दिर
सराणा के केसरपुरा एंव नदी मे स्थित प्राचीन त्रिवेणी महादेव मन्दिर जन जन की आस्था का केन्द्र है । यहां स्थित शिवालय करीब 300 साल पुराना है । यहां महाशिवरात्रि पर हर वर्ष महा सत्संग का आयोजन होता है । जिसमे दूर दूर से संत महात्मा आकर आधात्मिक प्रवचन व सत्संग सुनाते है । यहां पर एक प्राचीन कुआं भी बना हुआ है । मान्यता है कि इस कुऐ के पानी से स्नान करने , शिवलिंग पर जल चढाने के साथ शिवलिंग की पूजा करने से कई तरह के रोगों से मुक्ति मिल जाती है । साथ ही विशेष कर चर्म रोग , किल मुहांसे आदि मिट जाते है ।