देशवाली विकास बोर्ड एवं शोध संस्थान राजस्थान अजमेर को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

देशवाली विकास बोर्ड एवं शोध संस्थान राजस्थान अजमेर को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष

कुचील के सरपंच शाहिद खान बने चेयरमैन

अजमेर । ऑल राजस्थान देशवाली विकास बोर्ड एवं शोध संस्थान राजस्थान के जनरल चुनाव रविवार को जयपुर रोड स्थित हेड ऑफिस पर संपन्न हुए । संस्थान के प्रवक्ता इकरामुद्दीन रामसर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास बोर्ड के 5 पदों पर चुनाव कमेटी द्वारा रविवार को आयोजित किए गए । जिसमे मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ शौकत अली ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष-2, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित 5 पदों पर चुनाव हुए । इस हेतु प्रातः 8:30 बजे से आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए गए । तत्पश्चात संबंधित उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरकर चुनाव कमेटी को जमा कराया । आवेदन पत्रों में चेयरमैन पद के लिए तीन आवेदन जिसमें कुचील के सरपंच शाहिद अली, खानपुरा के शोएबुद्दीन खान और अरडका के अलाउद्दीन खान ने आवेदन किया । उपाध्यक्ष पद हेतु कायड से रमजान खान, पीह के गुलजार मोहम्मद और सिकंदर खान एडवोकेट ने आवेदन किया । सचिव पद हेतु गगवाना के बदरुद्दीन खान, रसूलपुरा के मोहम्मद खालिद, पनेर के इकबालुद्दीन व गोविंदगढ़ के राजूदीन बेहलीम ने आवेदन किया । कोषाध्यक्ष पद के लिए कोई भी आवेदन नहीं भरा गया । तत्पश्चात कौम की आम मीटिंग में नाम वापसी का दौर चला । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अलाउद्दीन खान , सचिव पद के लिए इकबालुद्दीन और राजूदीन ने अपने अपने फार्म वापस ले लिए । दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक दो मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया गया । जिसमें सहायक चुनाव अधिकारी जमील अहमद, बूथ नंबर 1 मतदान अधिकारी नईमुद्दीन तथा बूथ 2 के चुनाव अधिकारी अब्दुल रऊफ ने चुनाव संपन्न करवाएं । तत्पश्चात 4:30 बजे से मतगणना प्रारंभ की गई । इसके नतीजे 5:30 बजे तक आए । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुचील के सरपंच शाहिद अली खान को 161 मत मिले वही खानपुरा के एडवोकेट शोएबुद्दीन खान को 129 मत मिले । चेयरमैन पद पर शाहिद अली खान 32 मतों से विजय रहे । कुल 392 मतों में से 292 मत पड़े । उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए रमजान खान, द्वितीय पद के लिए गुलजार मोहम्मद, सचिव पद के लिए बदरुद्दीन खान निर्वाचित हुए । तथा सबकी सहमति से एमडी इकबाल कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए । इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ शौकत अली ने शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र जारी किए । तथा समस्त पदाधिकारियों को कौम के भविष्य के लिए अच्छा कार्य करने के लिए कहां । इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रसूलपुरा के सलीमुद्दीन खा दायमा ने सभी नई कार्यकारिणी के सदस्यों का साफा व माला पहनाकर इस्तकबाल की । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अब्दुल रऊफ खान व व्याख्याता मोहम्मद सदीक मोहम्मद सदीक खान आसाम ने किया । चुनाव बैठक मे राजस्थान के सभी जिलों से आये देशवाली विकास बोर्ड के सदस्य मौजूद थे । चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment