देरांठू के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व राजकीय उच्च मा. वि. में प्रतिभा सम्मान समारोह और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के महात्मा गांधी अग्रेजी विधालय एंव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर व सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ , रा. उ. मा. वि.की प्राचार्य श्री मति संगीता तिवारी , प्रधानाचार्य अनिल गोयल द्बारा मां सरस्वती की फोटो पर माला व दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर महात्मा गांधी अग्रेजी
विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पृथ्वी हाउस में अनिल कुमार जैन,प्रार्थना अग्रवाल और सुशील कपूर और इसके छात्र-छात्राओं युवराज सिंह बंजारा, डिंपल चौधरी , प्रियंका जाट व पूजा चौधरी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया साथ ही शैक्षिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसमें मुस्कान खारोल को कक्षा 6 व 7 में प्रथम स्थान प्राप्त करने , कक्षा 6 में शालू मेघवंशी प्रथम स्थान , वर्तमान में कक्षा सात की छात्रा सोनू रावत को सर्वश्रेष्ठ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया । दोनो विधालय मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर , विशिष्ट अतिथि सीबीईओ पंचायत समिति श्रीनगर राकेश कटारा , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश जारवाल , सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , सहकारी समिति अध्यक्ष दिनेश चोधरी , राजेंद्र सिंह राठौड़ ,उपसरपंच सुरेंद्र कसाणा रहे । कार्यक्रम मे माताजी के खेडा विधालय से सुरेन्द्र वैष्णव व अनुराधा शर्मा , राताखेडा विधालय से उषा विजवर्गीय व अरिना , अलका पवांर व अभिभावक गण बुधराम फडौदा , भंवर सिंह राठौड़, रामराज चौधरी रामनारायण चौधरी , चैन सिंह राठौड़ , मोहन प्रजापत, सोनू जैन, राजकुमार जैन , अरविन्द चौधरी, ललित वैष्णव आदि सहित विधालय स्टाँप से अनिल कुमार जैन, केशर सिंह ,पवन कुमार, सुल्तान खोकर, श्रीमती आइरिस मैसी , प्रार्थना अग्रवाल , गायत्री सोनी, ममता चौधरी, कमला कुमारी शर्मा , सुरेन्द्र कुमार , उर्वशी तंवर,महावीर सिंह रावत ,दुर्गा प्रसाद मीणा, आशीष कुमार दाधीच, सुशील कपूर उपस्थित थे । वही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यक्रम मे विधालय स्टाँप से सुषमा सोनी , मोतीलाल , मनोज शर्मा , निशा शर्मा , अजय कुमार सूद , सुनिता धवन , गोरन्ती मीणा , ज्योति पुरोहित , मो. इरफान , बाबूलाल जाट , सोनू छीपा , शकंर जाट , सोनिया आदि का सहयोग रहा । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अत्यंत मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोतीलाल ने किया ।