देरांठू व महावीर कालोनी वासीयो ने बाईपास चौराहे पर रास्ता देने की मांग का उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

देरांठू व महावीर कालोनी वासीयो ने बाईपास चौराहे पर रास्ता देने की मांग का उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद हाईवे 79 के देरांठू बाई पास चौराहे से सीधा नसीराबाद जाने वाली सड़क को हाईवे निर्माण करने वाले विभाग द्वारा बन्द करने की आशंका को देखते हुऐ देरांठू व महावीर कालोनी वासीयो ने सोमवार को युवा नेता दिनेश चोधरी के नेतृत्व मे उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता नसीराबाद को ज्ञापन सौपा । युवा नेता दिनेश चोधरी व पूर्व वार्ड मेम्बर अशोक कुमार ने बताया कि बाईपास से सीधा नसीराबाद मार्ग बन्द होने से देरांठू से नसीराबाद पैदल आने जाने वाले ग्रामीणजन परेशान हो जाएंगे। इस सम्बंध मे 19 दिसम्बर 2018 को भी वार्ड मेम्बर अशोक कुमार के साथ महावीर कालोनी वासियों व ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण हेतू उपखण्ड अधिकारी महोदय को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा था । लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई । ग्रामीणो की मांग पर उपखण्ड अधिकारी गुप्ता ने हाईवे अधिकारियों से बात कर राह निकलवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया । ज्ञापन देते समय उप सरपंच सुरेन्द्र कसाणा , वार्ड पंच राजकुमार पाटोदी , जयसिंह रावत , पूर्व वार्ड मेम्बर अशोक कुमार ग्रामीण श्री किशन जाट , पोखर जाट , रणजीत फडोल्या , खजान सिह , करण चोधरी , देवकरण जाट , रवि वैष्णव , विनोद धान्धा , शेरु माली सहित कई ग्राम वासी उपस्थित थे । ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन बाद तक अगर कुछ भी सुनवाई व हल नही निकलने पर हाईवे किनारे टेन्ट लगाकर ग्रामीण अनिश्चकालीन धरना देकर बैठेगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment