वंचित विधार्थी मित्र पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र जी से कल करेंगे भेंट वार्ता
वंचित विधार्थी मित्रों को संविदा कैडर मे शामिल करने की करेंगे मांग
सुखराम मीणा /दिव्यांग जगत
अलवर- राजस्थान वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्षा श्रीमती यशवंत आमेटा व लक्ष्मण गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग सिंह, सुखराम मीणा, पाला जी, टेक चंद व अलवर जिले के समस्त वंचित विद्यार्थी मित्रों के संयुक्त तत्वाधान मे पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र जी से मिलकर नियमित रोजगार की मांग करेंगे एवं मुख्य मंत्री के प्रतिनिधि होने के नाते हमारी पीड़ा और मांग पत्र सरकार तक पहुँचा कर वंचित विद्यार्थी मित्रों को रोजगार की मुख्यधारा में जोड़कर उन्हें संविदा नियमो मे शामिल करे एवं जिन विद्यार्थी मित्रों ने 30 अप्रैल 2014 तक राजकीय विद्यालय में कार्य किया था! उनको स्क्रीन कमेटी में सम्मिलित किया जाए और वंचितों की जिले वाइज सूचना मंगवा कर उन्हें भी संविदा नियमोें मे शामिल करे और मांग की गई कि पंचायत सहायक भर्ती से वंचित रहे 7000 से अधिक वंचित विद्यार्थी मित्रों को संविदा नियमों में शामिल करते हुए स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल करें!
इसी संदर्भ मे कल वंचित विधार्थी मित्रों की भेट वार्ता पूर्व केंद्रीय मन्त्री भंवर जितेंद्र सिंह के आवास फुल बाग पर मोती डुंगरी अलवर मे कल प्रात: 8 से 10 बजे तक होगी!
जिसमे अलवर जिले सहित सैकड़ो वंचित विधार्थी मित्र कल भाग लेकर मंत्री जी से भेंट वार्ता करेंगे और अपना मांग पत्र सौपेंगे !
प्रदेश अध्यक्षा यशवंत आमेटा व
सुखराम मीना,मुरारी लाल शर्मा, हरिओम शर्मा, शेर सिंह मीना,राजेश वर्मा फकरू खान, अकबर आदि ने सभी प्रदेश के वंचितो से अपील की है की अधिक से अधिक साथी अलवर पहुँच कर अपनी मांग और रोजगार की मांग उठाये साथ ही मीडिया प्रभारी टेक चंद जी को इसकी प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गयी जीससे की अधिक से अधिक वंचितो को एकजुट करके अपनी हक और रोजगार की मांग बुलंद कर सके।