नसीराबाद के देवड़ा का आल इंडिया शूटिंग टीम में चयन

नसीराबाद के देवड़ा का आल इंडिया शूटिंग टीम में चयन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर का नाम रोशन करने वाले सतवीर सिह देवडा ने अपनी मेहनत व लगन लिए ऐसा जुनून पेदा किया की सफलता उसके कदम चूमती नजर आई । नसीराबाद शहर के सतवीर सिंह देवड़ा सुपुत्र मान सिंह देवड़ा का 10 एम. एम. राइकल शूटिंग के अपने शौक एवं अपने नसीराबाद शहर के नाम को रोशन करने के लिए अपना घर छोड़ कर लीजेंड शूटिंग रेज में जाकर जी तोड़ अभ्यास किया। सतवीर सिंह देवड़ा का सपना है कि वह ओलंपिक गेम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करें । हाल ही में देवड़ा का मेरठ में आयोजित होने वाली आल इंडिया शूटिंग टीम में चयन हुआ है। शुटिंग की कोचिंग इंटरनेशनल शूटर गजेंद्र सिंह राणावत से ले रहे हैं। देवड़ा ने जय राजपुताना संघ का आभार प्रकट करते हुए बताया कि जय राजपुताना संघ के कारण ही आज ये मुकाम हासिल कर पाया। (JRS) जे आर एस ने ही शुटिंग की तैयारी के लिए प्रेरित किया और कोचिंग की व्यवस्था की। जय राजपुताना संघ के प्रदेश सहसंयोजक हरिसिंह राठौड़ नान्दला ने देवड़ा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment