इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के बाहर धरना- प्रदर्शन: अवकाश के बावजूद डटे रहे स्टूडेन्ट्स; कहा-लंबित एग्जाम कराएं व जारी करें रिजल्ट

इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के बाहर धरना- प्रदर्शन: अवकाश के बावजूद डटे रहे स्टूडेन्ट्स; कहा-लंबित एग्जाम कराएं व जारी करें रिजल्ट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के स्टूडेंट्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आठवें दिन अवकाश के बावजूद भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। लंबित एग्जाम कराने व परिणाम जारी करने की मांग पूरी नहीं होने तक आन्दोलन जारी रखने की चेतावनी दी। रात को भी स्टूडेन्ट्स धरना स्थल पर डटें रहे।
रात को भी स्टूडेन्ट्स धरना स्थल पर ही डटें रहे
कॉलेजों के स्टूडेन्ट का कहना रहा कि लंबे समय से पहले, तीसरे व पांचवे सेमेस्टर की ना तो परीक्षाएं कराई गई है ना ही पुनर्मूल्यांकन के परिणाम निकाले गए हैं। जिससे अकादमिक नुकसान हो रहा है एवं सभी विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान है। इन सब्जेक्ट के सेमेस्टर की पढ़ाई जनवरी-फ़रवरी माह तक की थी, उसके पश्चात विश्वविद्यालय के आर्डर के अनुसार सम सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू करवा दी गई, जिसे पढ़ते हुए लंबा समय हो चुका है। अत: अब तक की जिन सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी से लंबित है, उन परीक्षाओं में प्रमोट कर दिया जाए। जिससे सम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी समय से हो पाएगी। वैसे भी विषम सेमेस्टर के लिए कॉलेज में मिड टर्म परीक्षाएं हो गई थी तो उसी को आधार बनाकर हमारा रिजल्ट डिक्लेअर कर दिया जाए।
जून के लास्ट वीक तक हमारी इवन सेमेस्टर (दूसरे चौथे और छठे सेमेस्टर) की परीक्षाएं ले ली जाए तथा फाइनल ईयर आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह तक करा दी जाए। इन सभी परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम जुलाई तक डिक्लेअर हो जाए। जिससे भविष्य में होने वाले प्लेसमैंट ट्रेनिंग इत्यादि में परेशानी नहीं आए। परीक्षाओं के बोर्ड ऑफ स्टडीज के मेंबर तथा पेपर सेटर विश्वविद्यालय के या इससे मान्यता प्राप्त महाविद्यालय के शिक्षक ही हो।
कुछ ब्रांच में एक ही सेमेस्टर में 7 सब्जेक्ट एवं चार व पांच प्रैक्टिकल दिए गए हैं उन्हें भी छह थ्योरी सब्जेक्ट तक सीमित किया जाए। ईवन सेमेस्टर की बैक परीक्षाए ओड सेमेस्टर में भी कराई जाए। इसी प्रकार ओड सेमेस्टर की बैक परीक्षाए ईवन सेमेस्टर में भी कराई जा सके। ताकि बैक के परीक्षार्थियों को भी जल्द से जल्द बैक निकालने का मौका मिल सके। इस सम्बन्ध मे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दे चुके स्टूडेन्ट्स ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment