वार्ड पार्षद के नेतृत्व में जलदाय विभाग के सामने दिया धरना और किया प्रदर्शन
रिपोटर। सुरेश पारेता
इटावा 7 अक्टूबर इटावा जलदाय विभाग द्वारा वार्ड 5 की समस्या का समाधान नही होने पर वार्ड पार्षद व.वार्डवासियों सहित गैंता रोड स्थित जलदाय विभाग कार्यलय पर पहुँच कर प्रदर्शन किया साथ ही धरने पर बैठ गई। गौरतलब है, पार्षद रामपति ने चार दिन पूर्व ज्ञापन देकर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को वार्ड की समस्या बताई थी और समस्या का समाधान करने के लिए चार दिन का अल्टीमेटम दिया था । गत दो माह से वार्ड में गंदा पानी व कीड़े आ रहे थे। तथा पानी की आपूर्ति भी सुबह -शाम सुचारू नहीं हो रही थी। वार्ड में बालाजी वाली पाईपलाईन भी सुचारू रूप से नहीं चल रही थी जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता महोदया ने धरना स्थल पर पहुंचकर इस समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया और बताया 4 दिन मे आपकी समस्या का हल हो जाएगा। समस्या समाधान का आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। धरना स्थल पर वार्ड 6 पार्षद महेश बैरवा. महावीर सुमन बजरंग लाल बेरवा. रामचरण बेरवा .रामलाल रावत .जगदीश बेरवा. ,रब्बानी भाई .बुद्धि प्रकाश .उमाशंकर बैरवा पुष्पचन्द जाटवा.र अर्जुन लाल बेरवा. सलीम भाई .रामप्रसाद. ओम प्रकाश अरविंद मन्ना लाल बेरवा. कन्हैयालाल कालुलाल .बजरंगी बाई .दारक्या बाई .अनिता बाई .सन्तोष बाई निरमा बाई .अनेक वार्ड वासी उपस्थित थे