लोहरवाड़ा में हो रही अवैध माइनिंग को बन्द कराने की मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक नसीराबाद को ज्ञापन देकर लोहरवाड़ा के आबादी क्षेत्र में की जारी अवैध माइनिंग को बन्द करवाने की मांग रखी। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि लोहरवाड़ा निवासी प्रधान पुत्र रामकुवार जाट ग्राम के नजदीक खसरा नंबर 6671/6649 में अवैध माइनिंग कर रहा है। जिससे आसपास के घरों में ब्लास्ट के पत्थर गिर रहे , ब्लास्ट से पानी की टेंक , दीवारें क्षतिग्रस्त हो रही । वहीं रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे डम्पर , एलन्टी में अवैध माइनिंग का माल भर भरकर ले जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणो में आक्रोश है। ज्ञापन देते समय ग्रामीण जीवराज जाट , शिवराज , सांवरलाल , संतोक , लाला , रतन , रंगलाल , माधू , धर्मराज , रामवतार, रतन , सुरेन्द्र, पूजा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।