बैरवा संत महर्षि बालिनाथ बोर्ड गठन कराने की मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका की निवर्तमान प्रथम पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल बैरवा ने
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ,महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश बैरवा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक खिलाडी लाल बैरवा,पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक अशोक बैरवा, विधायक प्रशान्त बैरवा एवं विधायक बाबू लाल बैरवा को पत्र प्रेषित कर बताया की
राजस्थान प्रदेश में बैरवा समाज करीब 30 जिलो में निवास करती है। और अधिकांशत ग्रामीण स्तर पर ही रहकर अपना जीवन यापन करती है। बैरवा समाज के नागरिक ज्यादातर मजदूर व किसान है। राजस्थान प्रदेश मे 18 लाख की जनसंख्या में बैरवा समाज निवास करती है।राजस्थान में बैरवा समाज आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक से पिछडा हुआ हैं। और समाज के आजीविका का कोई स्थाई साधन नही है।इस कारण समाज पर कई तरह के अत्याचार होते रहते है। जिसमें घोडी पर बिंदोरी नही निकलने देना, समाज की खातेदारी की जमीनो पर दंबगो द्वारा कब्जा करना, महिलाओ पर अत्याचार होना, श्मशान भूमि पर शव का दाह संस्कार में विवाद उत्पन करना एवं आर्थिक शोषण होेनें जैसे घटना आम बात है। शारदा बैरवा के साथ एडवोकेट राजेश बैरवा ,हरीश बैरवा ने बैरवा समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान हेतू बैरवा समाज के बैरवा सन्त शिरोमणि महर्षि बालीनाथ महाराज के नाम से महर्षि बालीनाथ बोर्ड का गठन करना आवश्यक है । जिससे बैरवा समाज को उचित सम्मान मिल सकेगा । बोर्ड के गठन से राजस्थान में निवास करने वाले बैरवा समाज के नागरिकों को लाभ मिलेगा ।