श्रीनगर के खेडा चोराहे पर पुलिया निर्माण की मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के श्रीनगर के खेडा चोराहे पर ग्रामीणों ने प्राजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाईवे आथारिटी विभाग से पुलिया बनवाने की मांग की। इस सम्बन्ध मे भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष सुनिता यादव के माध्यम से पत्र लिखकर ग्रामीणों ने बताया कि अभी 79 हाईवे पर 6 लेन का कार्य चल रहा है । इस चौराहे पर हाईवे आर्थोरिटी द्धारा मात्र 28 मीटर चोडी छोटी पुलिया दी है । जबकि खेडा चोराहे से दुसरी ओर गांव बसा हुआ है । साथ ही खेडा चौराहे से दूसरी ओर फारकिया , हाथीपट्टा , मोहनपुरा , जिलावडा , कानपुरा बनेवडी , रामपुरा अहिरान सहित 100 गांव जुडे हुए है । साथ ही खेडा चौराहे से स्टेट हाईवे मालपुरा तक जा रहा है । छोटी पुलिया निर्माण से आये दिन जाम लगेगा व सडक दुर्घटनाए ज्यादा होगी । राजस्थान मे नसीराबाद तहसील का श्रीनगर ट्रासपोर्ट का हब है । व बहुत अधिक टेलर श्रीनगर मे है । इसलिए एक तरफ से टेलर आते ही यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहेंगी । श्रीनगर के ग्रामीण लम्बे समय से श्रीनगर खेडा चौराहे पर बान्दरवाडा पेटर्न पर पुलिया निर्माण की मांग करते आये है । खेडा चौराहे पर बान्दरवाडा पेटर्न पर पुलिया निर्माण के लिए अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने भी केन्द्रीय सडक मन्त्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था , जिसमे स्वीकृति पर बात हुई थी । इसके बाबजूद भी पुराने पेटर्न पर ही पुलिया का कार्य शुरू किया जा रहा है । जिसका क्षेत्र के सभी ग्रामीण विरोध करते है ।