हरे देसी बंबूल व राज्य वृक्ष खेजडी की धडले से हो रही कटाई, ठोस कानूनी कार्रवाई की मांग
बाघसुरी के बीड स्थित चरागाह मे खान मालिक हिंगलाज सिंह चारण की शह पर हो रही हरे पेडो की कटाई
बाघसुरी पंचायत प्रशासन, तहसीलदार के मौके पर जाकर कटाई रुकवाने के बावजूद हरे पेडो की धडले से हो रही अवैध कटाई, नसीराबाद उपखंड अधिकारी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधिक्षक अजमेर व खनन विभाग मे ग्रामीण दे चुके ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम बाघसूरी के नसीराबाद सडक मार्ग स्थित देवरी माता बीड़ की चारागाह भूमि के आसपास लीज धारक हिंगलाज सिंह चारण की सोलंकी मांइस को भूमि आवंटित हो रखीं हैं। जहां लीज धारक मनमानी करते हुए चारागाह भूमि पर लगे हरे देशी बंबूल व राज्य वृक्ष खेजडी व ग्राम पंचायत द्वारा हरित राजस्थान योजना के तहत लगाये पेडो को खुर्द बुर्द कर अंधाधुंध कटाई करवाते हुए चारागाह भूमि पर लगे वृक्षों को कटवा दिए हैं। जिस को लेकर सोमवार को बाघसुरी शिष्टमंडल मस्तान काठात, गोरधन लाल गुर्जर, सुरेश चंद शर्मा, रामेश्वर लाल जाट, केलाश चंद शर्मा आदि ने लीज धारक हिंगलाज सिंह चारण के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग की है। मस्तान काठात ने बताया कि लीज धारक चारण ने खनन कार्य करवाते हुए चारागाह भूमि पर जगह जगह मलबे के ढेर लगवा दिए हैं। जहां पशुपालकों को अपने मवेशियों के विचरण के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। जहां ग्रामीणों ने चारागाह भूमि पर काटे गए हरे वृक्षों के लिए लीज धारक हिंगलाज सिंह चारण सोलंकी माइंस के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई करवाने को लेकर सोमवार को सरपंच प्रतिनिधि मस्तान काठात के सानिध्य में एक शिष्टमंडल ने नसीराबाद उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार व जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते शीघ्र कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता गोरधनलाल गुर्जर ने बताया कि ग्राम बाघसूरी के नसीराबाद मार्ग स्थित देवरी माता बीहड़ की चारागाह भूमि के आसपास लीज धारक हिंगलाज सिंह चारण की सोलंकी मांइस को भूमि आवंटित हो रखीं हैं। जहां लीज धारक मनमानी करते हुए चारागाह भूमि पर लगे हरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई करवाते हुए चारागाह भूमि पर लगे वृक्षों को कटवा रहा हैं।
वहीं खान मालिक हिंगलाज सिंह चारण से फोन पर हरे पेडो व राज्य वृक्ष की कटाई रोकने की बात करने पर कहा की मैने लाखो रूपये खर्च कर लीज करवाई है और मै मेरी लीज पर कुछ भी कर सकता हूँ । आप जो चाहो कर लो मेरी लीज पर सफाई करवा रहा हूँ आप मेरा कुछ नहीं बिगाड सकते हो ।
पत्रकार पर करवाया हमला व खबर छापने पर पत्रकार को दी एससी एसटी के मुकदमे मे फंसाने की धमकी
ग्रामीणों की सूचना पर कवरेज करने देवरी माता बीड चरागाह मे हरे पेडो व राज्य वृक्ष खेजडी की कटाई को लेकर कवरेज करने पहुंचे भास्कर संवाददाता सावरलाल प्रजापति को कवरेज करते देख पेडो की कटाई कर रहे कालबेलिया जाति के लोगों ने फोन पर खान मालिक हिंगलाज सिंह चारण से बात कर हमला करते हुए मोबाईल को छिना झपटी व हाथापाई करने लगे व फोटो आदि खिचने पर एससी एसटी के झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।
हरे पेडो की कटाई को रोकने के ज्ञापन प्रशासन को देने बावजूद प्रशासन मौन, खान मालिक के हौंसले बुलंद
ग्राम पंचायत से अजमेर जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधिक्षक, नसीराबाद उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार तक ज्ञापन देने के बावजूद खान मालिक हिंगलाज सिंह चारण के हौंसले हरे पेडो व राज्य वृक्ष खेजडी की कटाई के लिए बुलंद है । जहाँ चारण के मजदूर मंगलवार को भी बडी संख्या मे पेडो की कटाई की ।