आस-पास के गांवो में खराब हुई फसल का सर्वे कर मुआवजे की  मांग

आस-पास के गांवो में खराब हुई फसल का सर्वे कर मुआवजे की  मांग

 पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत

  मुंडावर क्षेत्र के आस-पास के गांवो में चार-पांच दिनों से दिन-रात बरसात से किसानों की खरीब की फसल तैयार थी ।   किसानों ने बाजरा काटकर खेत में डाल दिया फसलों को बहुत नुकसान होने से किसान चिंतित है ।  किसानों ने खड़ी तथा पड़ी बाजरे की फसल पानी में दाना और तने का दोनों को भरपूर नुकसान बताया ।  बारिश ने किसानों के सपनों को धो दिया । किसानों ने बताया कि बाजरे की 50 प्रतिशत नुकसान हो चुका है । बाजरे के सिट्टे व कड़बी काली पड़  गई हैं । बाजरा खेतो में पड़ा है वह पुनः अंकुरित हो गया हैं । किसानों ने कपास, प्याज, गाजर आदि फसल को भी भारी नुकसान होने की बात कही है । क्षेत्र के किसानों का कहना है कि फसल खराबे का सर्वे करा सरकार को किसानों को मुआवजा देकर बर्बादी से बचाने की मांग की है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment