मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर
देरांठू ग्रामीण क्षेत्र मे दिपावली की रोनक चढी परवान
अजमेर जिले के ग्रामीण अचंल मे दीपावली पर्व नजदीक आने के साथ ही घरो मे जहां रंग रोगन का कार्य चल रहे है , वही महिलाएं भी घरो की साफ सफाई मे लग कर घरो को सजाने मे लगी है । ग्रामीण क्षेत्रों मे फसलों की कटाई होने के बाद किसान वर्ग इस बार अच्छी बारिश होने से गेहूं , चना व सरसो की बुआई मे लग गये है । वही कुम्भकार परिवार घऱ मे दीपावली के दीऐ बनाने मे जुटे हुए है । टेक्नोलॉजी का जमाना होने व इलेक्ट्रॉनिक लाईटो का जमाना होने के बाद भी अभी भी मिट्टी के दीपक से ही लक्ष्मी की पूजा होती है । ग्रामीण दीपावली पर ग्राम के सभी देवी देवताओं के जाकर मिट्टी के दीपक जलाकर आते है । अब तालाबों मे काली मिट्टी नही मिलने व नई पीढी के युवाओं मे अब इस कार्य मे रुचि नही होने से धीरे धीरे मिट्टी के मटके व दीपक बनाने वाले कारीगर सभी ग्रामों मे कम होते जा रहे है , जिससे आने वाले समय मे यह कारीगरी व कलाकारी लुफ्त होने के कागार पर है । वैसे सरकार ने दीपावली पर सभी दीपक बनाने वाले कारीगरों के लिए शहरो मे जाकर बेचने पर टेक्स आदि नही लगे छुट प्रदान की है ।