लोहरवाड़ा में नाली विवाद पर दो महिलाओं पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर होने पर अजमेर किया रैफर*

अजमेर। नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत लोहरवाड़ा में नाली विवाद पर पडौसी ने पडौसी महिलाओं पर सरिया व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, हमले में घायल महिलाओं को परिजन नसीराबाद चिकित्सालय लेकर आये , जहां हालात खराब होने पर अजमेर रैफर कर दिया। घायल महिलाओं में चन्दा पत्नी सत्यनारायण व सीता पत्नी महेन्द्र है।

Author: admin