मसानिया भैरव धाम के उपासक पर जानलेवा हमला , गाडी पर शराब की खाली बोतलें , पत्थर व थैली मे कांच भरकर फैके
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के श्री मसाणिया भैरव धाम के उपासक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। रात के समय उपासक की गाड़ी पर शराब की खाली बोतले, पत्थर व थैली में कांच भरकर फेंके। इससे गाड़ी पलटते हुए बची। बाद में आरोपी मौके से भाग छूटे। ड्राइवर की रिपोर्ट पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भीलवाड़ा निवासी तिलक सिंह पुत्र भंवर सिंह ने रिपोर्ट देकर बतासा कि वह श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ अजमेर में चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक के यहाँ ड्राइवर है। 28 फरवरी 2023 को रात को लगभग 7.30 बजे राजगढ़ धाम से अजमेर वाले निवास पर जाने के लिए महाराज को स्कोर्पिओ में बैठाकर रवाना हुआ। अजमेर रोड मुख्य मंदिर पर पूजा करने के पश्चात पुनः गाड़ी में बैठकर रवाना हुए। अजमेर रोड़ स्थित मारवाड़ी दरवाजे के निकट रोड पर बबूल की झाड़ियों के पास किन्ही 5-6 असामाजिक तत्वो ने गाडी पर शराब की खाली बोतले पत्थर व थैली में काँच भरकर फेंके और महाराज को जान से मारने की कोशिश की। जिसके कारण पूरी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक तरफ जाने लगी। गाड़ी को नियंत्रित किया जिससे गाड़ी पलटती पलटती बची। तभी पीछे की ओर आ रहे अन्य लोगो को देखकर असामाजिक तत्व भाग गए। मौके पर घना अन्धेरा होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भौमसिह को सौंपी है।