अजमेर मे अर्धनग्न युवक का मिला शव,डी आर एम आफिस के पास मिला शव, पुलिस जुटी जांच मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत फ्रेजर रोड पर मकान के बाहर अर्धनग्न युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वही आसपास के क्षेत्र में युवक की पहचान को लेकर भी पूछताछ की गई। शिनाख्त नहीं होने पर युवक की बॉडी को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाया है। अलवर गेट थाना पुलिस युवक की मौत को लेकर मामले की जांच में जुटी है।
मंगलवार को अलवर गेट थाना क्षेत्र के डीआरएम ऑफिस के नजदीक फ्रेजर रोड स्थित मकान के बाहर युवक का अर्धनग्न शव मिला।
शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर दातार सिंह, एएसआई विजेंद्र सिंह थाने के जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की पहचान को लेकर आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की गई लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली है। प्रथम दृष्ट्या युवक की मौत बीमारी के चलते हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।