दिलवाडा के शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के पास मिला एक युवक का शव

दिलवाडा के शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के पास मिला एक युवक का शव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के ग्राम दिलवाड़ा के पास अजमेर रोड़ पर शहरी स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास अल सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई । शव मिलने की सूचना पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । जिसकी पहचान मे
नागोर निवासी बताया जा रहा है।
कुछ राहगीरो के अनुसार मृतक सुबह 6 बजे के करीब चिकित्सालय के गेट के बैठा हुआ अपने पैर दबा रहा था।
मृतक के शव को पुलिस ने नसीराबाद चिकित्सालय मे भिजवाया । वही
मृतक की जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर गोपाल पुत्र जीवण गोदारों का बास बुरड़का तहसील जायल
जिला नागौर का रहने वाला है।
पुलिस नें शव को चिकित्सालय की मोर्चरी मे रखवाकर मृतक के परिजनों को किया सूचित किया है । उनके आने के पश्चात शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment