नसीराबाद के दिलवाडा मार्ग स्थित फुल सागर तालाब मे मिला एक युवक का शव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के दिलवाडा मार्ग स्थित फुल सागर तालाब मे एक युवक का एक दिन पुराना शव मिला है । तालाब मे शव की जानकारी मिलते ही सीटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । जिसे ग्रामीणो की सहायता से शव को बहार निकाला । शव के कपडे मे मिले पेन कार्ड के आधार पर पर युवक का नाम रंजीत सिह (25) पुत्र कमल देव आ रहा है । जिसे गाडी मोहल्ले से बताया जा रहा है । युवक पेन्टर का कार्य करता था । पहचान होने पर जानकारी मे आया यह युवक यही का जवांई था । वही शव को पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी मे रखवाया । शव का सुबह पोस्टमार्टम होगा । युवक के लापता होने की रिपोर्ट सीटी थाने मे दर्ज हो रखी थी । वही पुलिस अब मामले की तहकीकात मे लग गई है ।