पुष्कर सरोवर मे मिला एक अधेड़ का तैरता हुआ शव

पुष्कर सरोवर मे मिला एक अधेड़ का तैरता हुआ शव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुष्कर सरोवर मे शनिवार अल सुबह एक अधेड का सरोवर मे तैरता हुआ शव मिला ।
सूचना मिलने पर पुष्कर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतक के शव को सरोवर से बहार निकलवाकर,शव को पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया ।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नही हो सकी ।
पुलिस के अनुसार मृतक की स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हुई । पुलिस अब कर रही है अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त का प्रयास ।
आज सुबह की घटना है । वही पुलिस को घाट से मिला एक बैग मिला है । जिसकी जांच की जा रही है । यह घटना पुष्कर सरोवर के सप्तऋषि घाट की है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment