26 मील चौराहे के एक कुऐ मे मिला शव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के भीलवाड़ा रोड के 26 मील से पहले प्रभु गुर्जर की पुरानी होटल के पास रोड किनारे एक कुएं शव मिला । जानकारी के अनुसार कुऐ के पास से बदबू आ रही थी । जिसकी सूचना पुलिस विभाग को मिली । जिस पर ड्यूटी ऑफिसर घनश्याम मीणा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे और देखा तो एक व्यक्ति की लाश कुएं में पड़ी नजर आई । जिसको नगरपालिका के कर्मचारियों वह हम राही जाब्ता की मदद से बाहर निकाल कर लाश को सीएचसी विजयनगर की मोर्चरी में रखवाया गया है । हुलिया लाश उम्र करीब 40 साल चमड़ी उतरी हुई है । जिसने नीले रंग का पायजामा काले रंग का ट्रैक सूट की जैकेट पहनी हुई है । जैकेट के नीचे नीले रंग का इनर पहन रखा है । लाश तीन-चार दिन पुरानी प्रतीत हो रही है । लाश की चमड़ी पानी में पड़े रहने से गल चुकी हैं । अभी शव किसका व कहाँ का है ,जानकारी नही हो पाई ।