जहां करती थी काम , वहीं झूलता हुआ मिला शव

होटल सनसिटी मे ब्यूटी पार्लर में संदिग्ध अवस्था मे युवती का फंदे से झूलता हुआ शव मिला,थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जुटाए साक्ष्य

मुकेश पोटर –दिव्यांग जगत

चुरू –शहर के होटल सनसिटी मे संचालित ब्यूटी पार्लर में संदिग्ध अवस्था मे युवती का फंदे से शव झूलता हुआ मिला है।सुचना पर मौके पर कोतवाली थाना पुलिस भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले साक्ष्य जुटाए और शव को राजकीय डी.बी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

यूनिक ब्यूटी पार्लर में करती थी काम

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया की सूचना मिली थी की होटल सनसिटी मे संचालित यूनीक ब्यूटी पार्लर में पंखे से लगाए फंदे से युवती का शव झूलता मिला है जिस पर मोके पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लिया और डी.बी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया।परिजनों ने बताया 24 वर्षीय बुलबुल यूनिक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment