राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष डंडोरिया कल नसीराबाद मे

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष डंडोरिया कल नसीराबाद मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष दीपक डंडोरिया कल गुरुवार को नसीराबाद दौरे पर रहेंगे । काग्रेस कमेटी नसीराबाद के युवा नेता अशोक गुर्जर ने बताया कि डंडोरिया कल 12 जनवरी , गुरुवार को शाम 4 बजे नगर पालिका कार्यालय, नसीराबाद मे सफाई कर्मचारियों से चर्चा करेगे । इसके बाद सायं 5 बजे गोगा मेड़ी मंदिर , नेताजी स्कूल के पीछे गोगामेड़ी के दर्शन करने के पश्चात सायं 5:30 नसीराबाद कॉंग्रेस कार्यालय (कंपनी) फ्रामजी चौक मे काग्रेस कार्यक्रताओं से रुबरु होगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment