सराना से टाटोटी रोड पर दरगाह के पास क्षतिग्रस्त पुलिया

हादसे की आशंका

सराना से टाटोटी रोड पर दरगाह के पास क्षतिग्रस्त पुलिया

वाहन चालक व राहगीर हो चुके हैं चोटिल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड के ग्राम सराना पंचायत से टाटोटी रोड दरगाह के पास बरसों पूर्व बनी हुई पुलिया जो अब झज्जर हो गई । इसके एक और की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है । व गहरा गड्ढा बन गया है। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है । अजमेर कोटा रोड से सराना चौराया होते हुए जायरीन टाटोटी दरगाह जाते है । रात्रि व दिन मे भी भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। और दिन भर ग्रामीण खेत के कार्य से निकलते रहते हैं । ग्रामीणों ने बताया कि केसरपुरा त्रिवेणी नदी से 1 किलोमीटर की दूरी पर यह पुलिया बनी हुई है । जो दरगाह के पास है । क्षतिग्रस्त पुलिया की सूचना के लिए विभाग द्वारा ना तो किसी प्रकार का संकेतक लगाया गया है। और ना ही पुलिया की मरम्मत का कार्य जारी है। ग्रामीणों ने सुरक्षा हेतू कांटे डाल रखे है । फिर भी हादेशे की प्रबल सम्भावना बनी हुई है । ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिन से पुलिया टूटी हुई है । और दरगाह के जायरीन को लेकर आने – जाने वाहनों की भी होड़ मची रहती है। क्षतिग्रस्त पुलिया में रात्रि मे कई मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो गई थे । क्षतिग्रस्त पुलिया को दुरुस्त कराने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। लेकिन पुलिया मरम्मत का कार्य अभी तक चालू नहीं हुआ। जिससे लगता है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग को कोई बडे हादशे का इन्तजार है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment