चाय की होटल में गैस लिंकेज से सिलेंडर ने पकड़ी आग , हादशा टला
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू चौराहे पर स्थित एक चाय की होटल पर गैस सिलेंडर लिंकेज हो जाने से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिससे मौके पर होटल पर बैठे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। कुछ युवकों ने तत्काल मिट्टी व गीली बोरी डालकर आग बुझाई । जिससे हादशा होते होते बचा। आग की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।