संविधान दिवस पर साइकिल रैली

संविधान दिवस पर साइकिल रैली
पत्रकार बृजेश कुमार नावरिया

जयपुर, 26 नवम्बर। 72 वें संविधान दिवस पर शुक्रवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर प्रथम द्वारा विधिक जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को निदेशक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की निदेशक पूनम दरगन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर प्रथम की सचिव आश्का राव ने उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया।
साइकिल रैली को अलबर्ट हॉल,रामनिवास बाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित जन सामान्य को संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। रैली में लगभग 100 राइडर्स ने भाग लिया। साँगानेर मे गजेंद्र सिंह तेंगुरिया की अध्यक्षता में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बस्सी मे डॉ ऋचा कौशिक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं को संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया और साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment