दिलवाडा विधालय मे हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम

दिलवाडा विधालय मे हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक ग्राम दिलवाडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को पंचायत समिति श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर व सरपंच श्री मति मुन्नीदेवी गुर्जर की अध्यक्षता मे साईकिल वितरण कार्यक्रम रखा गया । विधालय की प्रधानाचार्य श्री मति सूरज देवी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित साईकिल वितरण कार्यक्रम मे कक्षा 9 व 10 वी की सत्र 2020-22 एवं 2021-22 की छात्राओं को साईकिले प्रदान की गई । विधालय मे आयोजित इस कार्यक्रम मे ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उप सरपंच जीवनराम जाट , पूर्व सरपंच घीसालाल जाट , युवा कांग्रेस नेता हरेन्द्र गुर्जर , केलाश मेघवंशी , महावीर गुर्जर , प्रहलाद चोधरी , लक्ष्मण गुर्जर , अम्बालाल चोधरी आदि उपस्थित थे । आयोजित कार्यक्रम की समाप्ति पर विधालय की प्रधानाचार्य श्री मति सूरज देवी चोहान ने आगन्तुकों का स्वागत कर धन्यवाद दिया एंव ग्राम वासियों को इस विधालय मे छात्राओं को अधिक से अधिक जोडने मे सहयोग करने की अपेक्षा की ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment