जिला परिषद शिविर में उमड़ी भीड़,इस तरह हुए काम

श्रीनगर में जिला परिषद आपके द्वार शिविर आयोजित

हजारों की तादाद में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने मौजूद रहकर सुनी आमजन की समस्याए

11 करोड़ के 109 निर्माण कार्यो का हुआ उदघाटन, शिलान्यास

मनरेगा में 300 करोड़ के नए विकास कार्य स्वीकृत

पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर ओर महेंद्र गुर्जर ने की शिरकत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिला प्रमुख श्रीमति सुशील कंवर पलाड़ा के सानिध्य में पँचायत समिति मुख्यालय श्रीनगर के पटेल मैदान पर बुधवार को जिला परिषद आपके द्वार शिविर प्रारम्भ हुआ ।
इस दौरान 110 विकास कार्यो का लोकार्पण ओर शिलान्यास अतिथियों द्वारा किया गया । वही जिला प्रमुख ने 300 करोड़ के नए विकास कार्यो की स्वीकृति जारी की। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने शिविर मे मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जिला प्रमुख की इस अनूठी पहल की प्रशंसा की। शिविर में हजारों की संख्या में आये ग्रामीणों को शीतला अष्टमी की शुभकामना देते हुए जिला प्रमुख श्री मति सुशील कंवर पलाड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की मंशा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुचे , उनकी भावना के अनुरूप सरकार की जनकल्याणकारी योजनाऐ गावो के अंतिम छोर तक पहुचे ओर जरूरतमंद को इसका लाभ मिले । इसी उद्देश्य से जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व उनके कार्यकाल में चलाए गए जिला परिषद ओर विधायक आपके द्वार शिविरों की सफलता से इन्हें फिर इसी तरह के शिविरों को लगाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ दूर दराज के गावो में पहुचाना उनके मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हमने जिला परिषद को अपने माता पिता के स्वरूप माना है। हर मंगलवार को जनसुनवाई में आये ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जाता है। इसके अलावा हर जरूरतमंद के लिए हमारे द्वार 24 घण्टे खुले है। शिविर में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे पूर्व में जब जिला प्रमुख रही या विधायक रही या अब जिला प्रमुख है उन्होंने सरकार से मिलने वाला वेतन नही लिया। इस वेतन को वे जरूरतमंद परिवार की बालिकाओ के विवाह पर खर्च करती है। जब भी कोई इस तरह के परिवार में बिटिया की शादी हो उसे मेरे पास भेजे हमारे द्वार उनके लिए सदैव खुले है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी भवर सिंह पलाड़ा ने बहतरीन आयोजन के लिए पचायत समिति प्रधान कमलेश गुर्जर, विकास अधिकारी भवर सिंह चारण ओर आरडी गुर्जर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें शानदार व्यवस्था के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सब एक व्यक्ति के प्रयासों से सम्भव नही। जिला परिषद ओर पंचायती राज से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुचाने मे सहभागिता निभा रहे यह सुखद बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से हर पीड़ित की दुआ उन्हें मिलेगी जो शिविर में आकर लाभांवित हुआ। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में आने का उद्देश्य ही आमजन की सेवा है और वे उसे सबके सहयोग से करने के लिए प्रयासरत है।


स्वयं धन राशि से वितरणः
जिला प्रमुख श्री मति सुशील कंवर पलाड़ा एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा द्वारा पंचायत समिति श्रीनगर से प्राप्त जरूरतमंद व्यक्तियों की सूची के अनुसार 100 जरूरतमंद व्यक्तियों को 10-10 किलो के आटे का कट्टे का वितरण किया गया।
अन्य घोषणाऐंः-
जिला प्रमुख ने मंच से यह घोषणा भी की कि जो ग्रामीणजन चिरंजीवी योजना के पंजीयन शुल्क का वहन नही कर सकते है उनका भुगतान जिला परिषद या पंचायत समिति स्तर से किया जायेगा। इस प्रकार कुल 100 व्यक्तियो के लिये 85000 रू. का भुगतान किया जायेगा। ताकि जो व्यक्ति या ग्रामीणजन सरकार की चिकित्सा सेवा का लाभ धन की कमी के कारण नही ले पा रहे है , उनको भी इसका लाभ मिले ।
उद्धाटन/शिलान्यास/लोकापर्ण का विवरणः-
जिला प्रमुख अजमेर के कर-कमलो से विगत 2 वर्षो में पन्द्रहवें वित्त आयोग, पंचम राज्य वित्त आयोग, षष्ठम् राज्य वित्त आयोग, महानरेगा, स्वच्छ भारत मिषन एवं अन्य मदो से समस्त ग्राम पंचायत, पंचायत समिति श्रीनगर में कुल 109 कार्यो के विरूद्ध 11 करोड़ 29 लाख से अधिक की राशि के कार्यो का शिलान्यास/लोकापर्ण किया गया।
योजनाओं के लाभान्वितों का विभागवार विवरणः-
समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेशंन योजना के अन्तर्गत वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा कैटेगरी में 289 एवं पालनहार योजना के अन्तर्गत 30 लाभार्थियों को नवीन पेशंन स्वीकृत की गई। अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये पात्र 1 आवेदन प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जरूरतमंद लोगो को चिन्ह्ति कर 2 व्हीलचेयर,
2 ट्राईसाईकिल, 2 कान की मशीन एवं 2 बैसाखी जिला प्रमुख द्वारा प्रदान की गई
कृषि विभाग
श्रीमती सम्पति देवी/श्री बिरदीचंद को 11 लाख 40 हजार रू. ग्रीन हाऊस के लिये, नाथू सिंह पुत्र निम्बा गुर्जर को 63 हजार रू. फॉर्म पाउण्ड के लिये, घीसा पुत्र चतराराम जाट को 40 हजार रू. तारबंदी के लिये, प्रधान/भंवरलाल गुर्जर को 1 लाख रू. थ्रेसर के लिये, बद्रीलाल/नाथलाल को 13500 सीड ड्रील के लिये, प्रधान सिंह/कालू रावत को 16800 डिस्क हेरो के लिये, एवं उगम सिंह/छोटू रावत को 16800 रू. डिस्क हेरो के लिये प्रदान किये गये । साथ ही विभाग द्वारा आगामी वर्ष के लिये आवेदन हेतु 12 आवेदन, किसान मेला हेतु किसानो को बुलाने के लिये 268 आवेदन, मिट्टी के नमूने प्राप्त करने हेतु 68 आवेदन, पानी के नमूने प्राप्त करने हेतु 20 आवेदन, साहित्य वितरण हेतु 1214 आवेदन प्राप्त हुये, 1 प्रशासनिक स्वीकृति एवं 8 वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग
जिला प्रमुख द्वारा इन्द्रा एवं प्रधानमंत्री गर्भवती एवं धात्री महिलो का सम्मान किया गया, 3 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई की गई, 105 आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एवं साथिन का सम्मेलन आयोजित किया गया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
विभाग द्वारा चिरंजीवी बीमा योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत 26 आवेदन स्वीकृत किये गये, 399 मरीजो के रोगो क जॉच की गई एवं मौके पर ही उपचार कर राहत प्रदान की गई, विभागीय योजनाओ के विकास कार्यो का उद्घाटन किया गया, 67 मरीजो को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किये गये, 37 मरीजो का टीकारण किया गया, 280 मरीजो के सेम्पल की लैब जॉच की गई, शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत 37 आवेदन स्वीकृत किये गये।
रोजगार
10 आशार्थियो को योजना की समस्त जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
राजिविका मिशन
योजना के अन्तर्गत कौशल विकास कार्यो के प्रशिक्षण हेतु 35 आवेदन स्वीकृत किये गये, नये स्वयं सहायता समूह के गठन 70 आवेदन स्वीकृत किये गये।
पीएचईडी
पेयजल हेतु 2 आवेदन एवं हैण्डपंप मरम्मत हेतु 3 आवेदन प्राप्त हुये है । जिन पर नियमानुसार कार्यवाही कर पत्रावलियां निस्तारण हेतु अग्रेषित कर दी गई है। 8. राजस्व विभाग – विभाग द्वारा 2 नामान्तरणकरण तस्दीक किये गये।
महावीर विकलांग सहायता समिति
समिति द्वारा करीब 50 बुजुर्गो को चिन्ह्ति कर मौके पर ही 50 बुजुर्ग छड़ीयो का वितरण जिला प्रमुख के कर-कमलो द्वारा किया गया।
पंचायत राज
जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा द्वारा पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पचायतो में 317 आवासीय पट्टे जारी किये गये एवं 8 ग्रामो मे शत् प्रतिशत पट्टा जारी कर पट्टा मुक्त किया गया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन योजना अन्तर्गत व्यक्तिगत लाभ के 395 कार्यो के विरूद्ध 47 लाख 40 हजार एवं सामुदायिक लाभ के कार्यो में 8 कार्यो के विरूद्ध 24 लाख की राशि तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन योजना के अन्तर्गत 59 कार्यो के विरूद्ध 31 लाख 18 हजार के भुगतान एवं स्वीकृति आदेश शिविर में जारी किये गये । व्यक्तिगत शौचालय के पूर्ण होने पर उपयोगिता प्रमाण पत्र तैयार कर सत्यापन उपरांत प्रोत्साहन राशि के हस्तांरण हेतु 808 आवेदन स्वीकृत किये गये, 300 स्वामित्व कार्ड स्वीकृत किये गये एवं 10 कार्यो का समायोजन आदेश जारी किया गया। 4964 लाभार्थियों में से कुछ लाभार्थियों को नवीन जनआधार कार्ड जारी किये गये एवं कुछ लाभार्थियो के पूर्व मे जारी जनआधार कार्ड को अपडेट किया गया।
महात्मा गांधी नरेगा
योजनान्तर्गत व्यक्तिगत लाभ (कैटेगरी 4) के 91 कार्यों के विरूद्ध 81 लाख 90 हजार की राशि के कार्य स्वीकृत कर वित्तीय स्वीकृति के आदेश प्रदान किये गये एवं सीएम नरेगा योजनान्तर्गत 1737 ऑनलाईन जॉब कार्ड जारी किये गये तथा कन्वर्जेन्स के तहत 30 कार्यो के विरूद्ध 3 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।
ग्रामीण विकास
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 लाभार्थियों को प्रथम किश्त राशि रू. 60 हजार, 7 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त 3 लाख 15 हजार, 20 लाभार्थियों को तृतीय किश्त राशि 11 लाख 70 हजार , इस प्रकार कुल 31 लाभार्थियों को 15 लाख 45 हजार राशि मौके पर ही ऑनलाईन हस्तानान्तरित की गई।
शिक्षा विभाग
विभाग द्वारा 25 उजियारा पंचायत चयन 100 प्रतिशत नामांकन करने हेतु आवेदन प्राप्त हुये । जिन्हे स्वीकृत कर दिया गया है । 5 खेल मैदानो की स्वीकृति जारी की गई एवं समसा के तहत 5 कार्यो की स्वीकृति जारी की गई।
श्रम विभाग
राज्य सरकार के कार्ड का पंजीकरण एवं कार्ड का वितरण हेतु 105 आवेदन प्राप्त कर 97 आवेदन मौके पर ही स्वीकृत किये गये । ई श्रम कार्ड केन्द्र सरकार का पंजीकरण एवं कार्ड का वितरण हेत आज तक 489239 आवेदन एवं विभाग की जनकल्याणकारी योजनओं का प्रचार प्रसार हेतु 50 आवेदन प्राप्त हुये ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़़ा एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधान श्रीनगर श्रीमती कमलेश गुर्जर, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर एवं रामनारायण गुर्जर, भंवरलाल मेहरा, संभागीय आयुक्त, अजमेर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री पूनम भरगड , जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत, जिला परिषद सदस्य श्रीमती परमेश्वेरी देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नन्दाराम मूंड, सरपंच संघ के अध्यक्ष दिलीप राठी, नन्दकिशोर राजोरा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, विजय सिंह चौहान अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, उपखण्ड अधिकारी श्रीनगर विशाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुज पिंगोलिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती रूद्र रेणू, मुख्य आयोजना अधिकारी, आयोजना विभाग, अजमेर, सिकमाराम चोयल, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, बी.पी.पारीक, संयुक्त निदेषक, कृषि विभाग, पुष्पेन्द्र सिंह, सहायक कृषि अधिकारी, डॉ राकेश कटारा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्रीनगर, भंवर सिंह, विकास अधिकारी, श्रीनगर, सहायक अभियंता आर.डी.गुर्जर सहित ब्लॉक स्तरीय एवं जिला स्तरीय सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनसुनवाई श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जिला परिषद स्थित अपने कक्ष में जन सुनवाई का आयोजन किया जाता है । जिसमें मौके पर ही परिवेदनाओ का निस्तारण किया जाता है। इस बार एक ओर नई पहल करते हुये जिला प्रमुख द्वारा पंचायत समिति अंराई से जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम का शुभांरंभ किया गया गया था । तत्पश्चात पंचायत समिति श्रीनगर में जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंचगण, वार्ड पंच गण, पंचायत समिति गण, जनप्रनिधि गण, ग्रामीण जन, विकास अधिकारी गण, ग्राम विकास अधिकारी गण, कनिष्ठ सहायक गण व अन्य अधीनस्थ विभाग के अधिकारी गण द्वारा बढ-चढ कर हिस्सा लिया गया। जिला प्रमुख को श्रीनगर पंचायत समिति के ग्रामीणजन द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याओ के संबंध में परिवेदना प्राप्त हुई जिनको सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने एवं कार्यवाही से संबंधित प्रार्थी को अवगत कराने हेतु निर्देष प्रदान किये गये। सैकडो की तादाद में परिवेदना प्राप्त हुई । जिसमें मूल परिवेदना अतिक्रमण, राशन, बिजली एवं पेयजल से संबंधित थी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment