नववर्ष के प्रथम रविवार को राजगढ़ धाम पर उमड़ा सैलाब

नववर्ष के प्रथम रविवार को राजगढ़ धाम पर उमड़ा सैलाब

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर नववर्ष के प्रथम रविवार को राजगढ़ धाम पर श्रद्धालुओ का जन सैलाब उमडा पड़ा। धाम पर प्रत्येक रविवार को लगने वाली भैरव बाबा की चौकी पर देश-प्रदेश से आए हुए श्रद्धालुओं को मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम प्रदेश व अजमेर की जनता को नववर्ष की शुभकानाओ के साथ नववर्ष सभी के लिये सुखमय व खुशहाली का आशिर्वाद दिया तत्पश्चात नशा मुक्ति व कन्या भू्रण हत्या को रोकने का संकल्प दिलाया। महाराज ने कहा कि नशा विनाश का मूल कारण है व नशा ही समस्त बुराईयों की जड़ है। नशा करने वाले व्यक्ति के परिवार का प्रत्येक सदस्य परेशान व कुंठित रहता है , इसलिये नशे का त्याग करना चाहिये। तत्पश्चात आये हुए श्रद्धालओ ने सवधर्म मनोकामना पूर्ण स्तम्भ परिक्रमा कर बाबा भैरव व माँ कालिका के दर्शन किये। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि सीकर,झुझुनु के कार्यकर्ताओ के साथ चरण पादुका पर सेवा देने वाले कार्यकर्ताओ ने भी मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का माला,साफा व शॉल ओढाकर भव्य स्वागत सत्कार किया। धाम पर भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओ को अपनी बारी के लिये घण्टो तक इन्तजार करना पड़ा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment