अतिवृष्टि के कारण मूंग ग्वार की फसलों में खराबा
ग्राम पंचायत तिहारी,कानपुरा, चांदसेन, नवाब, रामसर, सम्प्रोन्दा के सैकड़ों किसानों ने उपखंड अधिकारी नसीराबाद को दिया ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले मे अतिवृष्टि के कारण मूंग ग्वार की फसले खराब हो चुकी है । जिस पर श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम तिहारी , कानपुरा , चांदसेन , नवाब , रामसर व सम्प्रोदा के सैकड़ों ग्रामीणो ने गुरुवार को खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग रखते हुऐ उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन मे किसानों ने बताया कि पूर्व में भी गिरदावरी में फसल खराबा समय पर नहीं दिखाने के कारण फसल खराबे का उचित मुआवजा नहीं मिला था। अब समय पर अतिवृष्टि से खराब फसलों की गिरदावरी नही की व उचित मुआवजा नहीं मिला तो होगा किसान जन आंदोलन पर उत्तर सकते है । भाजपा श्री नगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने बताया कि ग्राम पंचायत तिहारी एवं आसपास के सभी गांव में मूंग की फसल बहु आयात मात्रा में किसानों द्वारा ली जाती है। सभी किसानों की आजीविका उसी पर ही निर्भर रहती है। लेकिन अभी अतिवृष्टि के कारण समय पर मूंग की फसल में फाल नहीं आया । जिससे किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ। जहाँ फॉल आया वहां पर बारिश की वजह से फसलों में खराब हो गया। साथ में ही ग्वार की फसल भी खराबे की चपेट में आ गई ।
जोशी ने कहा कि किसान वैसे ही प्रकृति की मार से त्रस्त रहता है, अतिवृष्टि की वजह से किसानों की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है । सभी किसानों ने ब्याज पर आर्थिक व्यवस्था करके फसल बोई । लेकिन वही ढाक के तीन पात निराशा मिली । जोशी ने बताया कि पूर्व में भी सही समय पर गिरदावरी नहीं होने के कारण फसल खराबा का उचित मुआवजा किसानों को नहीं मिल पाया था । जिससे किसान वैसे ही पीड़ित थे, जैसे तैसे व्यवस्था करके महंगे भाव में मूंग का बीज खरीद कर इस वर्ष फसल की उम्मीद करी । लेकिन प्रकृति की अतिवृष्टि की मार ने किसानों की आशाओं पर पानी फेर दिया।
तिहारी सरपंच सुखपाल चौधरी ने बताया कि बीमा कंपनियों को उक्त खराबे के बारे उनके हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करके दर्ज करा दिया । फिर भी बीमा कंपनियों द्वारा अभी तक कोई भी मौके पर आकर निरीक्षण करना उचित नहीं समझा । जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है । पूर्व सरपंच रामेश्वर चौधरी एवं वार्ड पंच पदम चौधरी ने कहा कि साथ ही बिजली की अनियमित कटौती से सभी परेशान चल रहे हैं । बिजली व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करावे । सभी किसान वर्ग ने गुरुवार को नसीराबाद उपखंड अधिकारी को स्पष्ट रूप से कहा कि समय पर गिरदावरी नहीं हुई और उचित मुआवजा नहीं मिला तो सभी ग्रामवासी जन आंदोलन करेंगे। जिस पर नसीराबाद उपखंड अधिकारी गुप्ता ने सभी किसानों को आश्वासन दिया कि अति शीघ्र ही गिरदावरी करवा दी जाएगी और आज से ही गिरदावरी के आदेश हो गए हैं व बीमा कंपनियों को निर्देशित कर दिया जाएगा आश्वस्त किया ।
ज्ञापन देते समय भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी, नसीराबाद मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा, किसान नेता बालूराम भीचर,
तिहारी सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल चौधरी, रामसर क्षेत्र से प्रतिनिधि महामंत्री सत्यनारायण जांगिड़, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि घीसालाल , पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर चौधरी, पूर्व वार्ड पंच पदम चौधरी, मिठन लाल भाकर, सौदान भाकर, भंवरलाल भाकर, हरिराम ठेकेदार, रामदेव चौधरी, भंवरलाल पांडर, रामस्वरूप सकडोळ्या, राम प्रसाद चौधरी , हनुमान भाकर , किसान मोर्चा सदस्य दिनेश जोशी, भागचंद जोशी, शिवजी राम , रामरतन चौधरी, रामधन चौधरी, प्रधान चौधरी , रतन लाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी सहित तिहारी ग्राम वासी उपस्थित थे ।