स्वर्गीय ललित गोयल की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक रामसर कस्बे में स्वर्गीय ललित गोयल की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि देशवाली विकास बोर्ड के चेयरमैन व कुचील के सरपंच शाहिद खान थे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुस्लिम नौजवान कमेटी के सदर शानू उर्फ शाहिद आफरीदी ने फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । क्रिकेट प्रतियोगिता में देशवाली विकास बोर्ड के चेयरमैन व कुचील सरपंच शाहिद खान ने क्रिकेट प्रतियोगिता में 21000 हजार की घोषणा की तथा मुस्लिम नौजवान कमेटी के सदर शानू उर्फ शाहिद अफरीदी ने उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और हमेशा निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए । सरपंच जालिम सिंह सिसोदिया ने कहा की हार और जीत सिक्के के दो पहलू है । जहां हारने वाले को सबक लेना चाहिए अपनी गलती सुधार नी चाहिए वही जीतने वाली टीम को भी निरन्तर आगे बढ़कर प्रयास करते रहना चाहिए । बीट कांस्टेबल मुकेश चौधरी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से गांव में प्रतिभाओं का निखार होता है । स्वस्थ शरीर का विकास होता है । और हमेशा ऐसे खेल होते रहने चाहिए ।
क्रिकेट प्रबंधक रईस अहमद जावच व आबिद अख्तर ने आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा बंधवाकर स्वागत किया । उद्घाटन मैच नसीराबाद एवं रामपुरा के मध्य खेला गया । जिसमे नसीराबाद टीम विजय रही । क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुस्लिम नौजवान कमेटी के सदर शानु उर्फ शाहिद अफरीदी, सरपंच जालिम सिंह सिसोदिया, बीट कांस्टेबल मुकेश चौधरी, वार्ड पंच दिलबाग पवार, समाजसेवी अंकित लोगड, अजरुदीन गहलोत, जहांगीर हरसोरी, जुनेद रंगरेज, असलम पवार, फैजान भाई, अता खान, शाहरुख अंसारी, अकरम, अनेक मुख्य खिलाड़ी एव ग्रामवासी उपस्थित थे ।