दिव्यांग जगत/पवन कुमार जोशी
फिरोजपुर फीडर के निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर माकपा का धरना 23 को
रमेश पूनिया चुनाव प्रभारी चुने गए
रायसिंहनगर (श्री गंगानगर)
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ( माकपा ) की तहसील कार्यकारिणी बैठक कॉमरेड मूलाराम नायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव व जनता के बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष की रणनीति तैयार की गई
कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने बताया कि पार्टी द्वारा किए गए जन संघर्षों को जनता में लाने जाने व भाजपा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों की पोल खोलने का कार्यक्रम तय किया गया उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर 10 -10 कार्यकर्ताओ की कमेटी का गठन करेगी वहीं विधान सभा चुनाव के संचालन हेतु 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसमें रमेश पूनिया को चुनाव प्रभारी चुना गया श्योपत मेघवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस की नीतियों के प्रति जनता में भारी रोष है बूथ स्तर तक जनता से संवाद कर माकपा चुनावी सभाओं के माध्यम से दोनो पार्टियों की पोल खोलने का काम करेगी
कॉमरेड कालू थोरी ने कहा कि फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण को लेकर कांग्रेस व भाजपा की किसान विरोधी नीयत किसानों के बीच साफ हो चुकी है वहीं भगत सिंह कॉलेज का सरकारीकरण करने की मांग अभी भी अधूरी पड़ी है कालू थोरी ने कहा कि गंगनहर में सिंचाई पानी का असमान वितरण स्थाई समस्या बनती जा रही है किसी भी किसान की बारी नही पिटे इसको सुनिश्चित करने के लिए माकपा संघर्ष की शुरुआत करेगी उन्होंने कहा कि 23 जनवरी से फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण, गंगनहर में पानी के समान वितरण, भगत सिंह कॉलेज के सरकारीकरण, मनरेगा आदि समस्याओं को पार्टी मिनी सचिवालय के समक्ष धरना आयोजित करेगी उन्होंने कहा कि आगामी बजट भाषण में यदि जनता के इन वाजिब मांगों पर समाधान नहीं किया गया तो वे संघर्ष को तेज करेंगे बैठक में दुष्यंत जोशी,बलदेव नायक,प्रमोद भाखर, चाणन नायक,कृष्ण गोदारा,पवन मेघवाल आदि ने विचार रखे।
बैठक में 15 सदस्य चुनाव समिति का गठन कर रमेश पूनिया प्रभारी, माणक थालोड़, निम्मी लाल मेघवाल,मंगल सिंह रंधावा,अरुण पारीक,देवेंद्र भुल्लर,हंसराज गोदारा,अनिल बोला,सतपाल बावरी,मूलाराम नायक, जलंधर सिंह बुरा,प्रेम तरड़,श्रवण सिंह,महादेव बिश्नोई,रवि मालिया,दलीप सहारण,संदीप जोशी को सदस्य चुना गया।